लखनऊ। अमेठी के थाना मोहनलाल गंज में तैनात महिला सबइंस्पेक्टर ने फांसी पर लटक कर आत्महत्या कर ली। महिला सब इंस्पेक्टर थाने में हेल्पडेस्क प्रभारी थीं। उनका नाम रश्मि यादव था। सब इंस्पेक्टर रश्मि यादव ने ड्यूटी के दौरान फांसी से लटककर आत्महत्या की। जानकारी के बाद थाना परिसर में हड़कंप मचा है। पुलिस उनको एम्बुलेंस से अस्पताल लेकर पहुंची जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
गत शुक्रवार को थाने पर होने वाले सीओ दिवस की तैयारी महिला हेल्पडेस्क प्रभारी रश्मि यादव थाने में कर रही थी। इसी बीच दो बजे दोपहर बाद पता चला कि सीओ दिवस स्थगित हो गया है। इसके बाद वो अपने सरकारी आवास पर आ गई। इसी दौरान सूचना आई कि सीओ की जगह रात में एएसपी शिकायत सुनेंगे।
Read also: MIT College में BTech के छात्र की चाकू से गोदकर हत्या, पांच छात्र गिरफ्तार
पुलिस स्टाफ ने इसकी सूचना रश्मिी को देने के लिए फोन किया। लेकिन फोन नही उठा। इसके बाद थाने में तैनात पुलिसकर्मी उनके आवास पर पहुंचे। आवाज लगाने पर पर भी दरवाजा नहीं खुला तो दरवाजा तोड़ा। कमरे का नजारा देख वो दंग रह गए। वर्दी और कमर में पिस्टल लगी सब इंस्पेक्टर रश्मिी का शव दुपट्टे से पंखे से झूल रहा था। घटना को देख पुलिसकर्मी हैरान हो गए। रश्मि यादव का सब इंस्पेक्टर पद पर चयन 2017 में हुआ था। नवंबर 2018 में उनको पहली तैनाती अमेठी में मिली थी। उसके बाद से वे विभिन्न थानों में तैनात रह चुकी थीं।

