Site icon Buziness Bytes Hindi

SBI के PROFIT में हुआ 41 फीसदी का लाभ

बाजार:- दुनिया के सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक ने अपनी तिमाही के नतीजे जारी करते हुए कहा है कि उसे मार्च 2022 की समाप्त तिमाही में स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट में 41% कीफीसदी हुआ था जो बढ़कर अब ₹9,113.5 करोड़ हो गया है। लेकिन इसके बाबजूद आज मार्केट में इसके शेयर में गिरावट दर्ज हुई है। वर्तमान समय मे आज बैंक के शयेर 2.67% गिरकर 450.30 रुपये पर आ गए हैं। 

तिमाही के नतीजे आने के बाद बैंक ने कहा कि आज बढ़त के बाद बैंक की कुल आय में 82,613 करोंड रुपये की बढ़ोत्तरी हुई है। यह कुल आय पिछले वित्त वर्ष में 81,327 करोंड रुपये थी। इस बढ़त के बाद अगर हम बैंक के शुद्ध लाभ की बात करें तो यह 56 फीसदी बढ़ गया है जो अब 9,549 करोड़ रुपये रहा है। यह लाभ पिछले वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में 6,126 करोड़ रुपये था।
जानकारी के लिए बता दें भारतीय स्टेट बैंक ने इस लाभ के बाद 31 मार्च 2022 को समाप्त हुए वित्त वर्ष के लिए 7.10 रुपये प्रति शेयर का लाभांश देने की सिफारिश की है। अगर हम पूरे वित्त वर्ष की बात करें तो पूरे वित्त वर्ष 2021-22 में बैंक का एकल लाभ 55 फीसदी बढ़कर 31,676 करोड़ रुपये हो गया ।
Exit mobile version