Site icon Buziness Bytes Hindi

Corona Alert: सावधान! कोरोना के केस में आया उछाल, चौथी लहर की आहट से सहमे लोग

नई दिल्ली। कोरोना के मामलों में पिछले छह दिन में उछाल आया है। इसको चौथी लहर का संकेत माना जा रहा है। चौथी लहर की आहट से लोग सहम गए हैं। बता दें कि कोरोना के सबसे अधिक मामले इस दिनों दिल्ली और हरियाणा में पाए गए है। इन दोनों राज्यों में कोरोना केस तेज रफ्तार से बढ़ रहे हैं। इससे दिल्ली में चौथी लहर को लेकर डर बढ़ने लगा है। राजधानी दिल्ली में कुछ दिनों के भीतर कोरोना मामलों में उछाल आया है।

Read also: सवाब के लिए रेस्टोरेंट करा रहे रोजदारों को इफ्तारी

दिल्ली में अब रोज का आंकड़ा 100 के पार पहुंच गया है। इससे जहां दिल्ली में 26 प्रतिशत बढ़ोत्तरी हुई है। वहीं हरियाणा में कोरोना के मामले में 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली में पिछले 24 घंटे के भीतर 141 नए संक्रमित मिले हैं। वहीं एक मरीज की कोरोन से मौत हुई है। 

तीसरी लहर के बाद से संक्रमण में गिरावट की अपेक्षा दिल्ली में पिछले दिनों में 751 से 943 नए मामले सामने आए हैं। दिल्ली की तरह हरियाणा में भी कोरोना संक्रमण बढ़ना शुरू हो चुका है। हरियाणा में भी कोरोना मामलों में तेजी आई है।

Exit mobile version