पूरे यूपी में ऑक्सीजन इमरजेंसी है: प्रियंका गांधी

प्रेस रिलीज़पूरे यूपी में ऑक्सीजन इमरजेंसी है: प्रियंका गांधी

Date:


पूरे यूपी में ऑक्सीजन इमरजेंसी है: प्रियंका गांधी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश कांग्रेस के हजारों कार्यकर्ता और नेताओं ने योगी आदित्यनाथ के बयान के खिलाफ ट्वीट किया है। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने एक बयान में कहा है कि उप्र में ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं है और कोई इसके बारे में बोलेगा तो उसके खिलाफ कार्यवाही होगी। उसकी संपत्ति जब्त की जाएगी जबकि हकीकत इसके ठीक विपरीत है पूरे प्रदेश में आक्सीजन की भयंकर किल्लत है।

राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट करके कहा है कि मुख्यमंत्रीजी, पूरे उप्र में ऑक्सीजन इमरजेंसी है। आपको मेरे ऊपर केस लगाना है, सम्पत्ति ज़ब्त करनी है तो अवश्य करें।

उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है कि मगर भगवान के लिए स्थिति की गम्भीरता को पहचानिए और तुरंत लोगों की जान बचाने के काम में लगें।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related