इस्लाम में जबरन धर्म परिवर्तन की कोई जगह नहीं, मामले की गहन जांच हो: मौलाना खालिद रशीद

उत्तर प्रदेशइस्लाम में जबरन धर्म परिवर्तन की कोई जगह नहीं, मामले की गहन...

Date:


इस्लाम में जबरन धर्म परिवर्तन की कोई जगह नहीं, मामले की गहन जांच हो: मौलाना खालिद रशीद

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में सामने आये एक हजार से ज्यादा लोगों के धर्म परिवर्तन के मामले में ईदगाह लखनऊ के पेश इमाम मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली ने मामले की गहन जांच की मांग करते हुए कहा कि इस्लाम में जबरन धर्म परिवर्तन की कोई जगह नहीं है. उन्होंने इस तरह की किसी भी कृत्य की निंदा की.

मामले की गहन जांच हो
मौलाना खालिद रशीद फिरंगी ने कहा कि अगर किसी को ऐसा करने के आरोप में पकड़ा जाता है तो पूरे मामले की गहन जांच होनी चाहिए.’ मौलाना फिरंगी ने आगे कहा कि उनकी जानकारी में अब तक कोई इस्लामिक संगठन ऐसे धर्म परिवर्तन करवाने के लिए फंड नहीं देता है. इसलिए उन्होंने इस मामले की गहन जांच की मांग की है.

यूपी ATS ने किया खुलासा
गौरतलब है कि यूपी ATS ने धर्मांतरण कराने वाले एक रैकेट का पुलिस ने खुलासा किया है. इस मामले में दो आरोपी मुफ्ती काजी जहांगीर कासमी और मोहम्मद उमर गौतम को गिरफ्तार कर लिया गया है. धर्मांतरण के इस रैकेट में मूक-बधिर बच्चों और महिलाओं का धर्म परिवर्तन करा दिया जाता था. पुलिस का दावा है कि अब तक यह रैकेट 1000 लोगों का धर्म परिवर्तन करवा चुका है.

विदेश से फंडिंग का आरोप
पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक विदेशी फंडिंग से चल रहे इस धर्म परिवर्तन रैकेट में 100 से ज्यादा लोगों के शामिल होने की आशंका है. यूपी एडीजी (लॉ एंड ऑर्डर) प्रशांत कुमार ने भी बताया कि बीते एक साल के भीतर 350 लोगों का धर्मांतरण कराया जा चुका है. धर्मांतरण के लिए लोगों को धमकाया और डराया भी गया है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related