Site icon Buziness Bytes Hindi

Delhi Monsoon Update: दिल्ली एनसीआर में आज से झमाझम के आसार,एक जुलाई को दस्तक देगा मानसून

नई दिल्ली। दिल्ली और एनसीआर के लोगों को आज से तपती गर्मी से निजात मिल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार आज बारिश के आसार हैं। वहीं आगामी बृहस्पतिवार या फिर एक जुलाई को भी राहत मिल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण पश्चिम मानसून अब 30 जून या फिर एक  जुलाई को दिल्ली और एनसीआर में प्रवेश करेगा। दिल्ली और आसपास के इलाकों में गत मंगलवार की शाम हल्की बारिश ने 40 डिग्री से अधिक तापमान से राहत दिलाई। 

Read also: दिल्ली-एनसीआर के कुछ हिस्सों में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश की संभावना

मौसम विभाग के वैज्ञानिकों की माने तो 30 जून को एनसीआर और पश्चिमी उप्र के अलावा दिल्ली में अच्छी बारिश होने का अनुमान है। इस बारिश को दिल्ली में मानसून की दस्तक माना जाना चाहिए। मानसून के अगले 24 घंटे में पूर्वी उप्र, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश के बाद जम्मू-कश्मीर में आगे बढ़ने के लिए अनुकूल स्थितियां बनती जा रही है। उन्होंने कहा, पूर्वी हवाओं और नमी के कारण संवहनी गतिविधि में वृद्धि हो रही है। जो कि मानसून के अनुकूल बनी हुई है। 

हिमाचल प्रदेश,उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, पंजाब और दिल्ली के अन्य हिस्सों में अगले 48 घंटों के भीतर मानसून के आगे बढ़ने की स्थितियां अनुकूल बन रही हैं। मौसम विभाग ने अब 30 जून को मध्यम बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके बाद एक जुलाई को एनसीआर का अधिकतम तापमान घटकर 32-33 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। 

मेरठवासियों ने मंगलवार को मौसम की मार झेली। सूरज की तपिश से उमस भरी गर्मी ने लोगों को काफी परेशान किया। मंगलवार को तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 40.3 डिग्री दर्ज किया गया। 

वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 28.5 डिग्री दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 40 से 65 फीसदी रहा। मेरठ और आसपास के जिलों में तापमान 38 डिग्री के पार पहुंच रहा है।

Read also: Weather Alert: एनसीआर और राजधानी में आज लू का आरेंज Alert जारी, संभलकर निकले घर से

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटे में मौसम करवट लेना शुरू करेगा। जिसमें बादल छाए रहने के साथ 25 से 30 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलेंगी। इसके अलावा हल्की बारिश की संभावना है। इसे लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। अधिकतम तापमान 38 व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। विभाग ने गुरुवार को ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Exit mobile version