Site icon Buziness Bytes Hindi

इस व्यापार में है बड़ा फायदा 25000 के इंवेसमेन्ट से बनेंगे लखपती , 100 फीसदीं सफलता के चांस

व्यापार:- अब ऐसा समय आ गया है कि हर कोई यही चाहता है कि वह अपना बिजनेस करें और धड़ाके से पैसा कमाकर लखपती बन जाए। लेकिन जब आप बिजेनस के बारे में सोचते हैं तो आपके मन मे इंवेसमेन्ट का खयाल भी आता है क्योंकि ज्यादातर बिजनेस ऐसे होते हैं जो की बड़े इंवेसमेन्ट के साथ शुरू होते हैं। लेकिन आज हम आपको बताने जा रहे हैं एक ऐसे बिजनेस की जहां आप सिर्फ 25000 रुपये का इंवेसमेन्ट करके लाखो की कमाई कर कसते है। वही यदि आप अपने इसी करोबार को बड़े स्तर पर शुरू करना चाहते हैं तो केंद्र सरकार की तरफ से 50 फीसदी सब्सिडी भी मिलती है।
असल मे आज हम आपको बताने जा रहे हैं मोती की खेती के बारे में यह एक ऐसी फसल है जिसके बारे में शहर के लोग नहीं जानते हैं। यह खेती गुजरात मे अधिक होती है और वहाँ के किसानों ने इससे खूब पैसा कमाया है। इस समय ओडिशा और बंगलुरु में भी इसका अच्छा स्कोप है. मोती की खेती में कमाई जबरदस्त है। यह एक ऐसा व्यापर है जो की तालाब में किया जाता है और इसमे सीप की अधिक आवश्यकता होती है।
इसकी खेती करने के लिए आपको पहले वैज्ञानिकों से शिक्षा ग्रहण करनी होती है। सीप को तालाब के पानी में दो दिन के लिए रखते हैं. धूप और हवा लगने के बाद सीप का कवच और मांसपेशियां ढीली हो जाती हैं. मांशपेशियां ढीली होने पर सीप की सर्जरी कर इसके अंदर सांचा डाल जाता है. सांचा जब सीप को चुभता है तो अंदर से एक पदार्थ निकलता है. थोड़े अंतराल के बाद सांचा मोती की शक्ल में तैयार हो जाता है. सांचे में कोई भी आकृति डालकर उसकी डिजाइन का आप मोती तैयार कर सकते हैं. डिजाइनर मोती की मांग बाज़ारों में ज्यादा है।
विशेषज्ञयों का कहना है जब आप एक सीप तैयार करते हैं तो इसमे आपका 25 से 35 रुपये का इंवेसमेन्ट होता है। वही मार्केट में एक सीप की क़ीमत 120 रुपये के आसपास है। एक एकड़ के तालाब में 25 हजार सीप डाल जा सकते हैं. इस पर आपका निवेश करीब 8 लाख रुपए का होगा. 50% सीप भी अगर ठीक निकलते हैं और उन्हें बाजार में लाया जाता है तो आसानी से 30 लाख रुपए तक की सालाना कमाई हो सकती है।
Exit mobile version