Site icon Buziness Bytes Hindi

CID: फिर आने वाला है लोकप्रिय टीवी शो!

CID show

भारतीय टीवी इंडस्ट्री का सबसे लोकप्रिय शो CID शायद ही कोई भूल सका होगा या भूल पायेगा। बच्चा हो या बूढा हर किसी की पहली पसंद था CID शो. दर्शकों के ज़हन में आज भी “दया कुछ तो गड़बड़ है” वाला डायलॉग आज भी ताज़ा होगा। एसीपी प्रद्यूमन का “दया दरवाज़ा तोड़ दो” कहना लोगों की ज़बान पर चढ़ा हुआ था. लेकिन 2018 में यह शो 21 साल लगातार रन करने के बाद बंद हो गया और टीवी जगत में एक खालीपन छोड़ गया लेकिन लगता है कि दर्शकों का यह मनपसंद शो शायद फिर वापस आ रहा है.

शो के चार यार दिखे एकसाथ
दरअसल इस शो के वापसी की खबर इसलिए फैली है क्योंकि इस टीवी शो के तीन मशहूर करैक्टर एसीपी प्रद्यूमन, इंस्पेक्टर दया और अभिजीत इस शो के क्रिएटर बीपी सिंह के साथ नज़र आये. ACP प्रद्यूमन शिवाजी सतम ने एक तस्वीर अपने ट्विटर हैंडल से शेयर की जिसमें शो के यह मेन करैक्टर भी मौजूद थे. सातम ने इसके साथ ही कैप्शन में लिखा “बिग डैडी BP के साथ CID गैंग”। शिवाजी सतम की इस पोस्ट के बाद अब इस बात की उम्मीद जताई जा रही है है कि जल्द ही यह शो एकबार फिर टीवी की रौनक बनने वाला है.

नया CID, नए फॉर्मेट और नई कहानियों के साथ
वैसे फिल्म और टीवी दुनिया में पिछले काफी समय से इस शो के वापसी करने की बातें चल रही हैं. अब एसीपी प्रद्यूमन उर्फ शिवाजी सतम की इस पोस्ट ने इस खबर को लगभग कन्फर्म कर दिया है हालाँकि शो की शूटिंग को लेकर अबतक कोई जानकारी सामने नहीं आ पाई है. ख़बरों की मानें तो नया CID नए फॉर्मेट और नई कहानियों के साथ दिखेगा. बीपी सिंह नई कहानियों पर काम कर रहे हैं. अब आने वाला समय ही बताएगा कि आखिर यह शो कब, कहां और किस स्टार कास्ट के साथ वापसी करने वाला है. फिलहाल इस शो के स्वागत को हर घर तैयार है.

Exit mobile version