महाराष्ट्र में 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खुलेंगे सिनेमाघर

बॉलीवुडमहाराष्ट्र में 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खुलेंगे सिनेमाघर

Date:


महाराष्ट्र में 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खुलेंगे सिनेमाघर

कोरोना का दूसरा काल अब अपनी रफ्तार कुछ धीमी कर रहा है और ऐसे में कुछ अच्छी खबरें भी सुनने को मिल रही हैं। गौरतलब है कि महाराष्ट्र से एक खबर आ रही है जो कि सिनेमा प्रेमियों को लिए काफी शानदार साबित होगी। पता चला है कि सरकार महाराष्ट्र के कुछ जिलों में थिएटर्स खोलने जा रही है, हालांकि इनकी झमता सिर्फ 50 प्रतिशत होगी। हाल ही में आई खबर के मुताबिक राज्य सरकार के आपदा प्रबंधन मंत्री विजय वेडत्तिवर ने कुछ बातें कहीं हैं।

इस बार की अनलॉक की प्रक्रिया हर जिले के कोरोना दर और जिलों में ऑक्सीजन बेड की उपलब्धता के आधार पर होगा। पहले चरण में भंडारा, नासिक, धुले, ठाणे, परभणी, जलगांव और नांदेड से प्रतिबंध हटाया जाएगा।

जी हां इन शहरों में सिनेमा हाल भी खोले जाएंगे। इसके अलावा खबर है कि राज्य के 36 में से 18 जिले ऐसे हैं, जहां किसी भी तरह की पाबंदी नहीं होगी।जैसे ही ये खबर सामने आई है तेजी से वायरल हो रही है और लोगों को लगता है कि काफी जल्दी अच्छी खबरें फिर से आनीं शुरु हो जाएंगी।

हालांकि इसके साथ साथ सरकार ने ये भी निर्देश दिए हैं कि सभी को मास्क लगाना है और पूरी तरह से सामाजिक दूरी का ख्याल रखना हैँ। हालांकि ऐसा भी माना जा रहा है कि कोरोना की तीसरी लहर काफी जल्दी आएगी जो कि बच्चों के लिए काफी खतरनाक होगी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...