Site icon Buziness Bytes Hindi

UP News : अलविदा जुमा पर मीडियाकर्मियों के सवाल पर भड़के युवक, लगाये अल्लाह-हू-अकबर के नारे, पुलिस मोर्चे पर

सहारनपुर: अलविदा नमाज़ के मौके पर यूपी के सहारनपुर में हंगामा मच गया. इस दौरान पुलिस से काफी देर तक नोकझोंक भी हुई. मामला सहारनपुर के प्रमुख फवारा चौक स्थित जामा मस्जिद का है. जहां पर सड़क पर नमाज पढ़ने से रोके जाने को लेकर गुस्साए युवकों ने करीब आधे घंटे तक हंगामा किया. इस दौरान युवकों ने अल्लाह हू अकबर के नारे लगाते हुए पुलिस से काफी देर तक नोकझोंक की. संवेदनशील मामले को देखते हुए मौके पर कोतवाली के अलावा आरएफ और पीएसी बल भी तैनात कर दिए गए हैं. 

Also Read :  Jahangirpuri Violence मामले का मास्टरमाइंड पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस ने दबोचा

हंगामे की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने युवकों को वहां से हटा दिया तो वह चौकी सराय की तरफ चले गए और वहां पर भी हंगामा किया. इस बात की जानकारी जब भी एम अखिलेश सिंह और एसएसपी आकाश तोमर को मिली तो वह भी मौके पर पहुंच गए. पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने हंगामा कर रहे युवकों को इसी तरह समझा-बुझाकर मामला शांत कराया. वहीं दूसरी ओर जामा मस्जिद के प्रबंधक मौलाना मौलवी फरीद का कहना है कि कुछ युवकों ने हंगामा किया था लेकिन अलविदा जुमे की नमाज सकुशल संपन्न हो गई है. उन्होंने सभी से शांति बनाए रखने की अपील भी की है.

बताया जा रहा है कि जामा मस्जिद के बाहर युवकों के हंगामे की सूचना पूरे शहर भर में हो गई थी जिसके बाद दहशत का माहौल बन गया था. हंगामे की आशंका से डरकर लोग बाजारों से घर की तरफ लौटने लगे थे वहीं पर कई जगहों पर दुकानें भी बंद हो गई थी.

Also Read :  Gujarat Chunavi Dangal – पाटीदार नेताओं पर नहीं, पूरे समाज पर हैं पीएम मोदी की निगाहें

एसएसपी आकाश कुमार का कहना है कि शहर की जामा मस्जिद पर अलविदा जुमे की नमाज के बाद लौट रहे युवकों ने मीडिया कर्मियों के सवाल पर हंगामा करना शुरू कर दिया था जिसके बाद उन्होंने नारे भी लगाए थे. हालांकि मौके पर पहुंचकर पुलिस अधिकारियों ने मामले को शांत करा लिया है क्षेत्र में शांति का माहौल है.. उन्होंने यह भी कहा है कि जिन मीडिया कर्मियों ने ब्राह्मण तरफ आप और सवाल किए हैं उनसे भी स्पष्टीकरण मांगा जाएगा.

Exit mobile version