Site icon Buziness Bytes Hindi

श्री हरिमंदिर साहिब में बेअदबी का प्रयास करने वाले युवक को पीट-पीट कर मार डाला


श्री हरिमंदिर साहिब में बेअदबी का प्रयास करने वाले युवक को पीट-पीट कर मार डाला

अमृतसर। श्री हरिमंदिर साहिब (गोल्डन टैंपल) परिसर में चल रहे पाठ के दौरान शाम लगभग छह बजे एक अज्ञात व्यक्ति मुख्य भवन में सुशोभित श्री गुरु ग्रंथ साहिब तक पहुंच गया। ग्रिल फांदकर अंदर घुसा युवक जहां पहुंचा वहां श्री गुरु ग्रंथ साहिब का प्रकाश है और सिंह साहिब को ही यहां बैठने की इजाजत है। जानकारी मिलते ही पहुंचे एसजीपीसी कर्मियों व टास्क फोर्स ने युवक को पकड़कर बाहर खींचा पीटना शुरू कर दिया। शिरोमणि कमेटी कार्यालय की ओर ले जाने के दौरान युवक की पिटाई से मौत हो गयी। युवक की पहचान अभी नहीं हो पायी है।

Read also: हरदीप पुरी ने काबुल से लाए गए श्री गुरु ग्रंथ साहिब को प्राप्त किया

इस घटना की जानकारी मिलते ही सिख संगठनों से जुड़े लोग शिरोमणि कमेटी कार्यालय तक पहुंच गये। मौके पर पहुंची पुलिस ने माहौल खराब होने से संभाला और युवक के शव को कब्जे में ले लिया। एसजीपीसी के अनुसार यह शख्स बेअदबी की नीयत से गुरु ग्रंथ साहिब तक पहुंचा था। बताया गया कि आरोपी युवक ने पावन स्वरूप के पास रखी तलवार उठाने की भी कोशिश की थी। इसी दौरान वहां पहुंचे सेवादारों और एसजीपीसी के टास्क फोर्स के कर्मचारियों ने उसे पकड़ लिया। फिलहाल युवक के मकसद और उसकी पहचान के बारे में जानकारी नहीं मिल पायी है। बताया गया कि 22 वर्षीययुवक हिंदी भाषी राज्य का रहने वाला था। वहीं माहौल संभालने के लिये वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गये हैं। श्री हरिमंदिर साहिब के आसपास काफी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गये है।

Read also: धार्मिक ग्रंथ साहिब की बेअदबी करने पर की गयी सिंधु बार्डर पर हत्या

एसजीपीसी के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी ने घटना को दुखदायी और सिख कौम को उत्तेजित और माहौल खराब करने वाली बताया। धामी ने एसजीपीसी द्वारा अपने स्तर पर इस मामले की जांच करवाने की बात कही। इस घटना के पीछे पीछे किसका हाथ है इसकी जांच के लिये एसजीपीसी तह तक जाएगी।

Exit mobile version