Viral News: पांचवीं मंजिल से गिरी दो साल की बच्ची को बचाने वाला युवक पल में बन गया हीरो

इंटरनेशनलViral News: पांचवीं मंजिल से गिरी दो साल की बच्ची को बचाने...

Date:

पेइचिंग। चीन में एक युवक ने पांचवीं मंजिल की खिड़की से गिरी एक दो साल की बच्ची को कैच कर उसकी जान बचाई है। वहीं यह युवक अब पूरे चीन के लिए हीरो बन गया है। पांचवीं मंजिल से गिरी दो साल की बच्ची की जान बचाने वाला यह युवक किसी फरिश्ते से कम नहीं है। हालांकि इस घटना में बच्ची चोट आई है। जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रिपोर्ट के अनुसार बच्ची की हालत स्थिर है। घटना में बच्ची को कैच करने वाले युवक अब चीन में हीरो बन चुका है। चीन विदेश मंत्रालय प्रवक्ता झाओ लिजियन ने इसका वीडियो शेयर कर युवक को हीरो बताया है।

Read also: Global Food Crisis: रुसी हमले के बीच यूक्रेन ओडेसा बंदरगाह से करेगा अनाज का निर्यात

घटना चीन के झेजियांग प्रांत के टोंगजियांग की है। घटना में बच्ची को कैच करके बचाने वाले युवक का नाम शेन डोंग है। युवक ने बताया कि जब वह अपनी कार पार्क कर रहा था तो उसने बच्ची को ऊंचाई से गिरते हुए देखा। इसके बाद उसने बच्ची को बचा लिया।
चीन विदेश मंत्रालय प्रवक्ता झाओ लिजियन के द्वारा शेयर किया है। वीडियो ट्वीटर पर वायरल हो रहा है। वीडियो को 142.4k से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वहीं 1333 से ज्यादा रीट्वीट किया गया है। इसी के  साथ इस ट्वीट में आठ हजार से अधिक लाइक आ चुके हैं।
बच्ची को बचाने वाले युवक की पहचान 31 साल के शेन डोंग के रूप में हुई। शुक्र है कि मिस्टर डोंग ने पांचवीं मंजिल से गिरती बच्ची को देख लिया और उसकी जान बच गई।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related