Site icon Buziness Bytes Hindi

Youth Commits Suicide: व्यापारी भाइयों के उत्पीड़न से परेशान युवक ने पहले बनाई ​वीडिया फिर लगा दी ट्रेन के आगे छलांग

देहरादून। व्यापारी भाइयों के उत्पीड़न से परेशान होकर एक व्यापारी युवक ने मौत को गले लगाने से पहले अपना वीडियो बनाया। उसके बाद व्यापारी युवक ने ट्रेन के आगे छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक युवक ने पड़ोस के तीन व्यापारी भाइयों पर अपने उत्पीड़न का आरोप लगाया है। मरने से पहले बनाए गए वीडियों में भी युवा व्यापारी ने यह बात कही है। पुलिस ने मोबाइल अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने भी बताया कि युवक ने मरने से पहले वीडियो बनाई और फिर ट्रेन के आगे कूद गया। उससे पहले युवक ने वीडियो को सोशल मीडिया और व्यापारियों के ग्रुप में वायरल कर दिया। ट्रेन के आगे कूदने के बाद युवा व्यापारी की मौके पर मौत हो गई।

Also read: सड़क हादसोंं में पिता पुत्र ​सहित 4 की मौत,राजस्थान का परिवार हुआ शिकार

युवक की मौत का वीडियो वायरल होने के बाद व्यापारियों में रोष फैल गया और बाजार बंद करा दिया। आक्रोशित व्यापारियों ने कथित उत्पीड़नकर्ता तीन व्यापारियों में से दो को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। इसके बाद बड़ी संख्या में कोतवाली पहुंचे व्यापारियों ने तीसरे व्यापारी को पकड़ने के लिए हंगामा किया। पुलिस ने व्यापारियों को शांत करते हुए कहा कि जल्द ही तीसरे आरोपी व्यापारी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आत्महत्या करने वाले युवा व्यापारी का नाम शिवम अग्रवाल पुत्र विनोद अग्रवाल है। शिवम की पीपल मंडी स्थित बाबू गंज में चीनी की दुकान है। शिवम नेहरू कॉलोनी क्षेत्र के मोहकमपुर पहुंचा। उसने अपने फोन से एक वीडियो रिकॉर्ड की। जिसमें अपने पड़ोस के तीन व्यापारी भाईयों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है।

Also read: महाराष्ट्र में दर्दनाक हादसा: सरकारी अस्पताल में आग लगने से 10 शिशुओं की मौत

मृतक व्यापारी का आरोप था कि आरोपी तीनों भाई उनकी दुकान कब्जाना चाहते हैं। इस वीडियो को उसने अपने परिचितों के बीच वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होते हुए पीपल मंडी क्षेत्र के व्यापारियों के पास पहुंचा तो उनमें रोष व्याप्त हो गया। झंडा बाजार, पीपल मंडी, बाबू गंज और हनुमान चौक के बाजार देखते ही देखते बंद हो गए। व्यापारी कोतवाली थाने पहुंचे और तीनों व्यापारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। घटना नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र की है। इंस्पेक्टर नेहरू कॉलोनी प्रदीप चौहान ने पोस्टमार्टम के लिए शव भेज दिया।

Exit mobile version