प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को अपने उद्योगपति मित्र अनिल अम्बानी के टीवी चैनल द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में इस बात पर प्रकाश डाला कि ऐसे दौर में जब दुनिया अनिश्चितताओं से जूझ रही है, भारत उम्मीद की किरण बनकर चमक रहा है। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि तमाम तनावों के बीच, भारत दुनिया के लिए उम्मीद की किरण बनकर उभरा है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि आज हम भारतीय सदी की चर्चा कर रहे हैं। वैश्विक परिस्थितियों का असर भारत पर भी पड़ता है, हम चुनौतियों का भी सामना करते हैं, लेकिन भारत में सकारात्मकता की भावना ने भारत को तनाव से आगे बढ़ने में मदद की है। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत सभी क्षेत्रों में अभूतपूर्व पैमाने पर आगे बढ़ रहा है। भारत सभी क्षेत्रों में काम कर रहा है। हमने सरकार बनने के 125 दिन पूरे कर लिए हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत द्वारा हासिल की गई उपलब्धियों की सूची बहुत लंबी हैं। आगे की सफलता अगले लक्ष्य में निहित है जिसे हमसबको को हासिल करना है और अभी बहुत कुछ किया जाना बाकी है। अपने सहयोगी दल तेदेपा के ज़्यादा बच्चे पैदा करने के एलान के बीच उन्होंने कहा भारत दुनिया के सबसे युवा देशों में से एक है और इसकी क्षमता हमें नई ऊंचाइयों पर ले जा सकती है। इसके लिए हमें अभी बहुत काम करना है और इसे हमें तेजी से करना है। अब सफलता का पैमाना सिर्फ यह नहीं है कि हमने क्या हासिल किया है, बल्कि हमारा अगला लक्ष्य क्या है और हमें कहां पहुंचना है।

