Crime News: पत्नी ने अवैध संबंध से बनाने मना किया तो पति ने हत्या कर शव हंडे में उबाला

नेशनलCrime News: पत्नी ने अवैध संबंध से बनाने मना किया तो पति...

Date:

कराची। पाकिस्तान के कराची मेें समाज को दिल दहला देने वाला वीभत्स मामला सामने आया है। जिसमें शहर के एक इलाके में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या कर उसके शव को हंडे में उबाल दिया। हत्यारोपी ने इस जघन्य हत्याकांड को अपने छह बच्चों के सामने अंजाम दिया इसके बाद भाग गया। मृतका नरगिस का शव एक स्कूल के रसोई घर में रखे बर्तन ‘हंडे’ में मिला। यह स्कूल गुलशन-ए-इकबाल इलाके के ब्लॉक चार में है। घटना की सूचना मृतका की 15 साल की बेटी ने पुलिस हेल्पलाइन को दी। इसके बाद थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। कराची के एसएसपी अब्दुर रहीम शेराजी ने बताया कि मृतक महिला का पति आशिक बाजपुर का रहने वाला है। वह स्कूल का चौकीदार है और परिवार के साथ स्कूल के ही क्वार्टर में रहता है। 

Read also: Dhami Government: धामी के मंत्रियों और नौकरशाही के बीच 36 का आंकड़ा,राज्य में 126 के मुकाबले मात्र 72 आईएएस

उन्होंने बताया कि स्कूल बीते आठ नौ माह से बंद है। आरोपी चौकीदार वीभत्स घटना के बाद अपने तीन बच्चों के साथ फरार है। तीन अन्य बच्चों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। एसपी शेराजी ने कहा कि घटना से वो हैरान हैं।  शुरुआती जांच और बच्चों के मिली जानकारी के बाद पता चला है कि आरोपी ने पत्नी का तकिये से गला दबाकर मार डाला। उसे बच्चों के सामने हंडे में उबाला। इस दौरान महिला का एक पैर शरीर से अलग हो गया।  घटना की असल वजह अभी पता नहीं चली है। लेकिन पुलिस के अनुसार पति ने अपनी पत्नी को अन्य लोगों से संबंध बनाने को मजबूर किया था। पत्नी इसके लिए तैयार नहीं हुई तो उसकी हत्या कर दी। पुलिस केस दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।   पाकिस्तान में 11 साल पहले भी ऐसी घटना हुई थी।  ताजा घटना ने उसकी याद दिलाई है। नवंबर 2011 में एक महिला की उसके पति ने हत्या कर उसके शरीर के अंगों को पकाने की कोशिश की थी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...