Site icon Buziness Bytes Hindi

झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, सर्दी ने दी दस्तक


झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, सर्दी ने दी दस्तक

मेरठ। रविवार सुबह से शुरू हुई बारिश दिन भर लोगों को भिगोती रही। बारिश से वेस्ट यूपी का मौसम सुहाना हो गया। वहीं अक्टूबर के मध्य में भी मई जैसी गर्मी का अहसास कर रहे लोगांे को राहत मिली। आज सुबह से खबर लिखे जाने तक जारी बारिश ने सर्दी की दस्तक दे दी है। वहीं मौसम विभाग ने सोमवार को भी बारिश जारी रहने की घोषणा की है। वहीं बारिश होने से वेस्ट यूपी में बढ़ते प्रदूषण से भी राहत मिलेगी।


Read also: केरल में भारी बारिश से 8 की मौत, 4 लापता

आज सुबह को गरजते हुए बादलों ने आसमान में डेरा डाल दिया। थोड़ी देर में ही काले बादलों ने बारिश करना शुरू किया तो धरती की प्यास बुझाते हुए उसे तरबतर कर दिया। अक्टूबर का महीना आधा गुजर जाने के बावजूद तेज गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिल पा रही थी। मगर आज सुबह से हो रही बारिश ने लोगों को पंखें तक बंद करने के लिये मजबूर कर दिया। सुहाने हुए मौसम ने लोगों के सनडे के प्रोग्राम जरूर बिगाड़े मगर सुहाने हुए मौसम के कारण उनके चेहरे खुशी से खिले रहे। मौसम विभाग की ओर से जानकारी दी गयी है कि रविवार की तरह सोमवार को भी बारिश होती रहेगी। मंगल से लेकर गुरुवार तक आसमान मेें बादल छाये रहेंगे मगर बारिश होने की संभावना बेहद कम है।

Image Credit – Naeem

Read also: केरल में भारी बारिश, 14 जिलों में अलर्ट जारी

जहरीले प्रदूषण से भी मिलेगी मुक्ति

आज दिनभर हुई बारिश नेे वातावरण में मौजूद जहरीले प्रदूषण के कणों को भी जमीन पर ला दिया। बारिश के कारण प्रदूषण का स्तर कम हो गया है। वेस्ट यूपी के अनेक शहर प्रदूषण की चपेट में हैैं और वहां एक्यूआई खतरनाक स्तर पर पहुंच चुका है। मगर रविवार के बाद सोमवार को भी होने वाली बारिश से एक्यूआई के स्तर में सुधार आने की उम्मीद है।

Exit mobile version