Site icon Buziness Bytes Hindi

नकली समाजवादियों के परिवार और उनके करीबियों में विकास का पानी ठहरा : पीएम मोदी


नकली समाजवादियों के परिवार और उनके करीबियों में विकास का पानी ठहरा : पीएम मोदी

बिजनौर। आज बिजनौर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा प्रस्तावित थी। लेकिन ऐन मौके पर उनकी जनसभा को रदद कर दिया गया। इसके बाद प्रधानमंत्री ने वर्चुअल रूप से ही जनसभा को संबोधित किया। प्रधानमंत्री की अनुपस्थिति में सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बिजनौर पहुंचे। अपने वर्चुअल भाषण में प्रधानमंत्री ने पहले बिजनौर नहीं पहुंच पाने के लिए क्षमा मांगी। उसके बाद उन्होंने अपना संबोधन शुरू किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि नकली समाजवादियों के परिवार और उनके करीबियों में विकास का पानी ठहरा हुआ है। यहीं कारण है कि विकास के लिए जो पैसा जनता के बीच जाकर खर्च करना चाहिए वो सिर्फ नकली समाजवादियों की तिजोरी में जमा हो रहा है। इस लोगों को जनता के विकास की प्यास से कोई मतलब नहीं हैै ये अपने तिजोरी की प्यास इन पैसों से बुझाते हैं। तिजोरी की यह प्यास गरीबों का राशन भी चट कर जाती है। प्रोजेक्ट बनाए जाते हैं उसके बाद लटका दिए जाते हैं। प्रोजेक्ट के लिए जो रूपया आता है उससे लाल फीताशाही की प्यास बुझाई जाती है। जबकि भाजपा प्रदेश के हर व्यक्ति को अपने परिवार का सदस्य मानती है। यही कारण है कि पिछले पांच साल में एक भी दंगा प्रदेश में नहीं हुआ और न कर्फ्यू प्रदेश में लगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा की सरकार में सभी के हित सुरक्षित हैं।

Read also: लता मंगेशकर ने पीएम मोदी की मां को पहली बार गुजराती में लिखा था पत्र

बिजनौर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि हमने बिजनौर में विदुर के नाम से मेडिकल कालेज की स्थापना कराई। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि पहले की सरकार में प्रदेश में दंगा होता था और लोग अपने घरों से पलायन करते थे। कर्फ्यू लगाए जाते थे। लेकिन पिछले पांच साल में माहौल में काफी सुधार आया है। हमने पूरा माहौल बदल दिया। अपराधी या तो अपराध से तौबा कर गए या फिर वे प्रदेश से ही पलायन कर गए। सीएम योगी ने कहा कि यह भाजपा सरकार में ही संभव हुआ है जब​ अपराधी अपने गले में तख्ती लटकाकर भीख मांगते दिखाई दिए। प्रदेश की डबल इंजन की सरकार ने कानून व्यवस्था को मजबूत किया है। विकास किया है। प्रदेश को 24 घंटे बिजली और गढडा मुक्त सड़कें दी हैं। कोरोना महामारी के दौरान पूरे विश्व में देश के कार्य को सराहा गया है। यूपी सरकार ने कोरोना संक्रमण काल में जो कार्य किया वह दूसरे राज्यों के लिए मिसाल बना। मुफ्त राशन और रसोई गैस सिलेंडर भी हमने दिया। यह बात अब चोरों को अच्छी नहीं लगती। कहावत है कि चांदनी रात चोरों को अच्छी नहीं लगती। यहीं कारण है कि वे प्रदेश के विकास के पथ पर चलता नहीं देख पा रहे हैं।

Exit mobile version