खत्म हुआ इंतजार चार मई को खुल रहा LIC का IPO

बिज़नेसखत्म हुआ इंतजार चार मई को खुल रहा LIC का IPO

Date:

देश ही नहीं विश्च की सबसे बड़ी बीमा कंपनियों में शुमार एलआईसी यानी भारतीय जीवन बीमा निगम का आईपीओ आगामी चार मई को खुल रहा है। यह चार मई को खुलेगा और इसके बाद नौ मई को बंद हो जाएगा। एलआईसी के इस आईपीओ के जरिये सरकार कंपनी में अपनी 3.5 फीसदी हिस्सेदारी बाजार में बेचेगी। इससे 21,000 करोड़ रुपये सरकार को मिलने का अनुमान है। आईपीओ के आधार पर जीवन बीमा निगम का मूल्यांकन करीब छह लाख करोड़ रुपये होता है। 

Also Read : International Market में बदले पेट्रोल डीजल के दाम, प्रमुख नगरों में आज ये है भाव

बता दें कि गत माह फरवरी में सरकार ने एलआईसी में अपनी पांच प्रतिशत की हिस्‍सेदारी के 31.6 करोड़ शेयर बेचने की योजना तैयार की थी। इसके लिए सेबी में ड्राफ्ट पेपर जमा कराए थे। सरकार मार्च में एलआईसी का आईपीओ लाने की योजना बना रही थी। लेकिन यूक्रेन—रूस युद्ध के कारण आईपीओ को लाना टाल दिया था। एलआईसी के इस पहले आईपीओ का आधार 60,000 करोड़ रुपए बताया जा रहा था। लेकिन बाजार की स्थिति को देख अब इसको कम कर दिया गया है।

Also Read : Bank of India जारी करेगा 25 करोंड नए इक्विटी शेयर

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...