Site icon Buziness Bytes Hindi

‘थालइवी’ के ट्रेलर ने मचाई धूम


‘थालइवी’ के ट्रेलर ने मचाई धूम

नई दिल्ली: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस कंगना रनौत की अपकमिंग फिल्म ‘थालइवी’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसने रिलीज होते ही धमाल मचा दिया है. चंद मिनट पहले रिलीज हुए इस ट्रेलर को अभी तक एक लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है. ट्रेलर को देखकर कहा जा सकता है कि कंगना रनौत ने फिल्म में जयललिता का किरदार बखूबी निभाया है. उन्होंने अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. इस बात का अंदाजा ट्रेलर पर आए फैंस के कमेंट्स से लगाया जा सकता है, जो फिल्म और एक्टिंग को लेकर कंगना रनौत की तारीफें करते नहीं थक रहे हैं.

कंगना रनौत ने ‘थालइवी’ में तमिलनाडू की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता का किरदार निभाया है. ट्रेलर की शुरुआत में जहां जयललिता के फिल्मी सफर के बारे में दिखाया गया है तो वहीं अंत में उनके राजनैतिक सफर और उनके संघर्ष के बारे में दिखाया गया है. ट्रेलर की शुरुआत में कंगना रनौत का किरदार काफी चुलबुला लग रहा है, लेकिन अंत आते-आते वह गंभीर रूप में नजर आती हैं. कैसे उन्होंने फिल्मों से राजनीति में कदम रखा और कठिनाइयों को पार किया. इन सब की झलक थलाइवी की ट्रेलर में दिखाई गई है.

Exit mobile version