Site icon Buziness Bytes Hindi

ख़तरनाक हुई कोरोना की तीसरी लहर, मेरठ में शुरू हुआ मौतों का सिलसिला


ख़तरनाक हुई कोरोना की तीसरी लहर, मेरठ में शुरू हुआ मौतों का सिलसिला

कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर खतरनाक हो चली है। कई गुना तेज़ी से बढ़ रहे मरीजों की संख्या के साथ ही मौतों का सिलसिला भी शुरू हो चुका है। बीते हफ्ते भर में ही कोरोना संक्रमित की संख्या हजारों में पहुंच गई है। वहीं यूपी के मेरठ जिले में कोरोना से पहली मौत भी दर्ज की गई है। 24 घँटे में यहां 92 नए मरीजों में वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है।

Read also: कोरोना संक्रमण हुआ बेकाबू, नए मरीज बिगाड़ रहे समीकरण

अस्पताल में भी बढ़ रहे मरीज

जिले में हर दिन बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ रहे हैं। जहां होम आइसोलेशन में एडमिट मरीजों की संख्या 300 के पार पहुंच चुकी है। वहीं अस्पतालों में एडमिट होने वाले मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। जिले में अब तक 13 मरीजों को कोविड-19 अस्पतालों में भर्ती किया गया है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि दूसरी बीमारियों के चलते कोरोना संक्रमित मरीज अस्पताल में भर्ती हो रहे हैं।

Read also: सावधानः मेरठ में तेजी से बढ़ रहा है कोरोना संक्रमण

350 मरीज हफ्ते भर में आये सामने

कोरोना की संभावित तीसरी लहर का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जिले में बीते हफ्ते भर में ही साढ़े तीन सौ मरीज सामने आ चुके हैं। इनमें 6 मरीजों में ओमिक्रोन की पुष्टि भी हुई है। खतरनाक होते कोरोना वायरस से एक बार फिर स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन में हड़कंप मच गया है। लगातार बैठक हो रही है। जिला प्रशासन कोविड कंट्रोल रूम समेत अन्य व्यवस्थाओं पर पैनी नजर रखे हुए हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग के कोरोना संक्रमण रोकने के सभी इंतजाम नाकाफी साबित हुए हैं।

Exit mobile version