Site icon Buziness Bytes Hindi

‘ब्रोकन बट ब्यूटीफुल’ का तीसरा सीज़न जीत रहा है सबका दिल


‘ब्रोकन बट ब्यूटीफुल’ का तीसरा सीज़न जीत रहा है सबका दिल

पहले दो सीज़न की सफलता के बाद, ऑल्ट बालाजी का ‘ब्रोकन बट ब्यूटीफुल’ का तीसरा सीज़न भी दिल जीत रहा है। मुख्य जोड़ी के रूप में सिद्धार्थ शुक्ला और सोनिया राठी की विशेषता वाला यह रोमांस ड्रामा आईएमडीबी पर रिलीज होने के केवल एक सप्ताह के भीतर 9.3 रेटिंग के साथ सबसे अधिक रेटिंग वाले वेब शो में से एक बन गया है।

डिजिटल दुनिया में पहले से ही धूम मचाने वाले इस शो को 29 मई को लॉन्च किया गया था जिसमें एंटरटेनमेंट के सभी गुण है और शानदार समीक्षा का पात्र बना हुआ है। अगस्त्य के रूप में सिद्धार्थ के आकर्षक व्यक्तित्व और मदहोश करने वाली मुस्कान ने निस्संदेह उन्हें आलोचकों, दर्शकों, इंडस्ट्री के दोस्तों और फर्टेर्निटी से बड़ी प्रशंसा दिलाई है, जिससे वह ओटीटी स्पेस में भी सबसे होनहार और सफल दावेदारों में से एक बन गए हैं।

जब से मेकर्स ने सीज़न 3 की घोषणा की थी, दर्शक बेसब्री से इसका इंतजार कर रहे थे। ये ही वजह है कि दर्शकों द्वारा इसके इंटेंस कैरेक्टर पोस्टर और दिलचस्प टीज़र और ट्रेलर को खूब सरहाया गया है। यह कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि यह आईएमडीबी की सबसे प्रत्याशित नई भारतीय फिल्मों और शो में ट्रेंड कर रहा था। 8.8 से 9.3 रेटिंग तक, वेब शो ने लॉन्च के बाद से अपनी लोकप्रियता और दर्शकों के बीच दीवानगी में वृद्धि देखी है।

Exit mobile version