Site icon Buziness Bytes Hindi

बहराइच में आखिर ख़त्म हुआ भेड़ियों का आतंक, डेढ़ महीने में 9 लोगों को मारा था

wolves

उत्तर प्रदेश के बहराइच ज़िले में अक्सर तेंदुओं के हमलों की ख़बरें आती रहती थी लेकिन पिछले 45 दिनों में वहां भेड़ियों ने आतंक फैला रखा है, जानकारी के मुताबिक 4 भेड़ियों ने पिछले डेढ़ महीने में कुल 9 लोगों को मार डाला है जिसमें 8 बच्चे और 1 महिला शामिल हैं। हालांकि अब सभी आदमखोर भेड़िये पकडे जा चुके हैं और लोगों के साथ प्रशासन व सरकार ने राहत की सांस ली है। इन भेड़ियों का आतंक इतना बढ़ गया था कि गावों में लोगों ने घरों से बाहर निकलना बंद कर दिया था. इस मामले में योगी आदित्यनाथ के सख्त आदेश के बाद यूपी के पर्यावरण मंत्री खुद हरकत में आए और मौके पर पहुंचे।

जानकारी के मुताबिक पिछले डेढ़ महीने से उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में 4 भेड़िये आतंक फैलाये हुए थे और अब तक कुल 9 लोग उनका शिकार बन चुके हैं। हाल ही में भेड़ियों के एक समूह ने एक बच्चे को भी उठा लिया और सुबह मां को पता चला कि उसके बेटे का शव खेतों में है। एक अधिकारी ने बताया कि भेड़ियों ने सोमवार और मंगलवार की मध्यरात्रि को खैरीघाट के छतरपुर में तीन, छह और नौ साल के तीन बच्चों पर हमला किया। अधिकारी ने बताया कि टीम के मौके पर पहुंचने से पहले भेड़िये पास के गांव रायपुर पहुंच गए थे, जहां उन्होंने एक पांच साल के बच्चे पर हमला कर दिया और उसे उसके माता-पिता के घर से उठा ले गए।

पिछले दो महीनों में इस क्षेत्र में इसी तरह के हमलों में अब तक 8 बच्चों और एक महिला समेत नौ लोगों की मौत हो चुकी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए यूपी के मंत्री डॉ. अरुण सक्सेना बुधवार को बहराइच के महसी विकास खंड के अंतर्गत सिसैया चुनमनी गांव के मजरा कोलेला पहुंचे जहां एक महिला पर भेड़िये ने हमला कर उसे मार डाला था।

Exit mobile version