Site icon Buziness Bytes Hindi

हरियाणा में बाज़ी पलटी, भाजपा की वापसी, कांग्रेस में जश्न थमा

amit shah

हरियाणा विधानसभा चुनाव के शुरूआती रुझानों में कांग्रेस की सुनामी अब धराशायी होती दिखाई दे रही. मतगणना के शुरूआती रुझान में कांग्रेस की आसान जीत के बाद, हरियाणा में अब भाजपा बाज़ी मारती दिख रही है। सुबह 10.07 बजे तक, भाजपा राज्य की 90 विधानसभा सीटों में से 46 पर आगे चल रही है, जबकि कांग्रेस 38 पर आगे चल रही है। सात एग्जिट पोल के अनुसार कांग्रेस 55 सीटें जीतेगी, जो कि 45 के बहुमत के आंकड़े से 10 अधिक है, जबकि भाजपा 26 सीटों पर विजयी होगी।

मतगणना शुरू होने से पहले ही नई दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय के बाहर जश्न शुरू हो गया था, जहां ढोल बजने के साथ पार्टी समर्थक नाच रहे थे, वहीं हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विश्वास व्यक्त किया कि भाजपा लगातार तीसरी बार हरियाणा में सरकार बनाएगी। मार्च में मनोहरलाल खट्टर से मुख्यमंत्री का पद संभालने वाले श्री सैनी ने आज सुबह संवाददाताओं से कहा, “हमने पिछले 10 वर्षों में बहुत सारे विकास कार्य किए हैं।

सैन्य ने कहा पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने जिस तरह की व्यवस्था स्थापित की है, उसका लाभ लंबे समय तक हरियाणा को मिलता रहेगा। उनके द्वारा शुरू किये गए अच्छे काम को आगे बढ़ाना उनकी जिम्मेदारी है। बता दें कि 2019 में हरियाणा में हुए पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 40 , कांग्रेस ने 31 और जननायक जनता पार्टी ने 10 सीटें जीती थीं। भाजपा ने जेजेपी के समर्थन से सरकार बनाई और दुष्यंत चौटाला उपमुख्यमंत्री बने। श्री सैनी के मुख्यमंत्री बनने के बाद चुनाव के बाद का गठबंधन खत्म हो गया।

Exit mobile version