Site icon Buziness Bytes Hindi

यूपी में माध्यमिक विद्यालयों का बदलेगा पाठ्यक्रम

लखनऊ: CM योगी आदित्यनाथ के आदेशानुसार माध्यमिक विद्यालयों मे पाठ्यक्रम में व्यापक बदलाव का एक मजबूत खाका तैयार कर लिया गया है। पाठ्यक्रम में किताब द्वारा ज्ञान प्राप्त करने पर कम Digital और Practical को एक समान तौर पर शमिल किया जाएगा। सामाजिक सरोकारों और राष्ट्रवाद के साथ-साथ देश व समाज को प्रभावित करने वाली सामयिक घटनाओं को भी विद्यालयों के पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा। माध्यमिक विद्यालयों के पाठ्यक्रम में यह जरूरी बदलाव सत्र 2022-23 से किया जाएगा |

माध्यमिक विद्यालयों में जो 32 हफ्ते की शिक्षण योजना है उसको को तीन भागों में बांटा जाएगा। प्रथम भाग में कक्षाओं में पठन-पाठन का कार्य कराया जाएगा। दूतीय भाग में Digital Platform के जरिए से विषयों का अध्ययन कराया जाएगा। तृतीय चरण में संबंधित सब्जेक्ट के Project तैयार किये जाएंगे ताकि छात्र किताबी ज्ञान के साथ प्रैक्टिकल में भी मजबूत हो। 2022-23 से इसे सभी सब्जेक्ट में लागू कर दिया जाएगा।

क्या UP मे पांच जिलों के Covid Hospitals छिपा रहें हैं 300 मौतों का सच ?

Syllabus में चरित्र निर्माण मूल्य परक शिक्षा के साथ, समाजसेवा व राष्ट्रभक्ति से जुड़े कामों को भी शामिल किया जाएगा। सामयिक घटनाओं के साथ लैंगिक संवेदनशीलता
आर्टिफिशिएल इंटेलिजेंस और आपदा प्रबंधन विषय को भी include किया जाएगा।

उद्धव सरकार ने अभिभावकों के हित मे लिया बड़ा फैसला

प्रयोग आधारित ज्ञान को सीखने की क्षमता का विकास किया जाएगा, ग्रामीण विद्यालयों में कृषि विज्ञान को पढ़ाने की व्यव्स्था की जाएगी। नवाचार सभी विषयों में लागू होगा, साहित्यिक संस्कृत का अध्ययन भी कराया जाएगा। हर विद्यालय में अंग्रेजी माध्यम का एक-एक सेक्शन होगा, दूसरे प्रदेशों की भाषाएं पढ़ाने पर भी जोर दिया जाएगा।

CM योगी ने कहा- माध्यमिक विद्यालयों का अस्तिव बचाने के लिए सार्थक प्रयास करें सभी शिक्षक

Exit mobile version