सुप्रीम कोर्ट ने फिर लगाई केंद्र को फटकार, कहा-हमें सख्त कदम उठाने पर मजबूर न करें

फीचर्डसुप्रीम कोर्ट ने फिर लगाई केंद्र को फटकार, कहा-हमें सख्त कदम उठाने...

Date:


सुप्रीम कोर्ट ने फिर लगाई केंद्र को फटकार, कहा-हमें सख्त कदम उठाने पर मजबूर न करें

नयी दिल्ली,: उच्चतम न्यायालय ने दिल्ली में ऑक्सीजन की अपर्याप्त आपूर्त्ति की शिकायत पर शुक्रवार को केंद्र सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि अगले आदेश तक राजधानी दिल्ली को हर रोज 700 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की आपूर्त्ति की जानी चाहिए, अन्यथा कार्रवाई की जायेगी।

न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति एम आर शाह की खंडपीठ ने दिल्ली उच्च न्यायालय के अवमानना आदेश को चुनौती देने वाली याचिका की सुनवाई के वक्त कहा, “अगले आदेश तक दिल्ली को हर रोज 700 मीट्रिक टन ऑक्सीजन देनी होगी। अगर ऐसा नहीं हुआ तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।”
न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ ने कहा, “जब हम 700 मीट्रिक टन कह रहे हैं तो इतनी ही ऑक्सीजन दीजिए। हमें सख्त कदम उठाने को मजबूर न करें।”

शीर्ष अदालत की नाराजगी इसलिए थी क्योंकि दिल्ली को 700 मीट्रिक टन ऑक्सीजन देने के उसके गुरुवार के आदेश पर भी अमल नहीं किया जा रहा था।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Nobel Peace Prize से पहले Trump ने फिर गिनाईं उपलब्धियां, बोले- मैंने 8 युद्ध सुलझाए

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2026 के नोबेल शांति...

Airtel के सभी पोस्टपेड प्लान्स में अब फ्री इंटरनेशनल रोमिंग का फायदा

मेरठ : भारत की प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाताओं में...