कोरोना वायरस के बढ़ रहे मामलों से शेयर बाजार सहमा

बिज़नेसकोरोना वायरस के बढ़ रहे मामलों से शेयर बाजार सहमा

Date:


कोरोना वायरस के बढ़ रहे मामलों से शेयर बाजार सहमा

मुंबई: कोरोना वायरस के बढ़ रहे मामलों से शेयर बाजार भी सहम गया है. 5 अप्रैल को घरेलू शेयर बाजार में भारी बिकवाली देखने को मिली है. कोरोना वायरस ने बाजार का सेंटीमेंट बिगाड़ दिया है. भारत की बात करें तो 1 दिन में पहली बार देश में 1 लाख से ज्यादा मामले सामने आए हैं. इंट्राडे कारोबार में सेंसेक्स 1400 अंक टूट गया.

वहीं इंट्राडे में निफ्टी भी 14500 के स्तर के नीचे फिसल गया है. बैंक और फाइनेंशियल शेयरों में भारी बिकवाली रही है. हालांकि आईटी शेयरों ने कुछ सपोर्ट देने की कोशिश की है. फिलहाल कारोबार के अंत में सेंसेक्स 8710 अंक कमजोर होकर 49,159.32 के स्तर पर बंद हुआ है. वहीं निफ्टी भी 230 अंक कमजोर होकर 14638 के स्तर पर बंद हुआ है. इंडसइंड बैंक और बजाज फाइनेंस आज के टॉप लूजर्स की लिस्ट में शामिल हैं और इनमें 6 फीसदी गिरावट है. वहीं इंफोसिस, टीसीएस और एचसीएल टेक आज के टॉप गेनर्स हैं. ग्लोबल संकेतों की बात करें तो यूएस में जॉब रिपोर्ट के बेहतर डाटा के चलते अमेरिकी बाजारों में शुक्रवार को तेजी रही. S&P 500 पहली बार 4000 के पार बंद हुआ था. वहीं आज एशियाई बाजारों में भी खरीददारी रही है.

आज के कारोबार में बीएसई में लिस्टेड कंपनियों की मार्केट कैप घटकर 2,05,15,005.01 करोड़ रुपये रह गया. वहीं 1 अप्रैल को बीएसई में लिस्टेड कंपनियों की मार्केट कैप 2,07,26,402 करोड़ पर बंद हुआ था. इस लिहाज से निवेशकों की दौलत में करीब 2 लाख करोड़ की कमी आई है.

आज लॉर्जकैप शेयरों में बिकवाली देखने को मिल रही है. सेंसेक्स 30 के 25 शेयर लाल निशान में बंद हुए हैं. टॉप लूजर्स में इंडसइंड बैंक, बजाज फाइनेंस, एसबीआई, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एक्सिस बैंक, बजाज आटो, आईसीआईसीआई बैंक, आईटीसी और एचडीएफसी शामिल हैं. वहीं टॉप गेनर्स में HCL टेक, TCS, इंफोसिस, भारती एयरटेल और टेक महिंद्रा शामिल हैं.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...