तेज़ी में खुलकर गिरावट की तरफ बढ़ा शेयर बाज़ार

फीचर्डतेज़ी में खुलकर गिरावट की तरफ बढ़ा शेयर बाज़ार

Date:

गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ खुलने के बाद अब तेज़ गिरावट की तरफ बढ़ चले हैं, सुबह 9 बजकर 55 मिनट पर सेंसेक्स 281 और निफ़्टी 137 अंक नीचे कारोबार कर रहा था. आज सुबह बीएसई सेंसेक्स 256.71 अंकों की तेजी के साथ 81,758.07 अंकों पर और निफ्टी 50 56.10 अंकों की तेजी के साथ 25,027.40 अंकों पर खुला। मगर जल्द ही ये तेज़ी गायब हो गयी. निफ़्टी तो चंद मिनटों में लाल निशान में चला गया, सेंसेक्स भी 10 मिनट तक लड़ने के बाद लुढ़क गया.

आज सेंसेक्स की कंपनियों में reliance industries के शेयर सबसे ज्यादा 1.13 फीसदी की बढ़त के साथ खुले। इसके अलावा Sun Pharma 0.95 फीसदी, Bajaj Finserv 0.93 फीसदी, Tata Motors 0.91 फीसदी, Maruti Suzuki 0.90 फीसदी, Nestle India 0.82 फीसदी, Larsen & Tubro 0.82 फीसदी, JSW Steel 0.81 फीसदी, HCL Tech 0.80 फीसदी, Indusind Bank के शेयर बढ़त के साथ खुले 0.67 प्रतिशत की बढ़त।

इसी तरह TCS, Kotak Mahindra Bank, Infosys, Adani Ports, ITC, Bharti Airtel, Tech Mahindra, Tata Steel, ICICI Bank, Powergrid, Bajaj Finance, Asian Paints, Axis Bank, UltraTech Cement, Titan और State Bank of India भी बढ़त के साथ खुले।

दूसरी ओर, Mahindra & Mahindra के शेयर आज सबसे ज्यादा 0.50 फीसदी की गिरावट के साथ खुले। HDFC Bank में 0.44 फीसदी, Hinustan Uniliver में 0.04 फीसदी और NTPC के शेयरों में 0.01 फीसदी की गिरावट आई।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related