Site icon Buziness Bytes Hindi

गिरावट में खुलकर उछला शेयर बाजार

After a sluggish start, Sensex-Nifty gained momentum

भारतीय शेयर बाजार बुधवार को मामूली गिरावट के साथ खुलने के बाद हरे निशान में फिलहाल दौड़ रहा है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स 66 अंक की गिरावट के साथ 71,073.04 पर खुला। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 251 अंक गिरकर 70,888 पर ट्रेड करता दिखा लेकिन अब इतने ही अंक ऊपर कारोबार कर रहा है यानीं निचले स्तर 500 अंकों का हेरफेर शेयर बाजार में हो चूका है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 17 शेयर हरे निशान पर और 13 शेयर लाल निशान पर ट्रेड करते दिख रहे हैं। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी शुरुआती कारोबार में 41.60 अंक गिरकर 21,480 पर खुला जो खबर लिखे जाने तक 77 अंक ऊपर नज़र आ रहा है यानि यहाँ भी अबतक 141 अंकों का हेरफेर हो चूका है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 30 शेयर हरे निशान पर और 20 शेयर लाल निशान पर ट्रेड करते दिखे।

शुरुआती कारोबार में निफ्टी-50 पैक में सबसे अधिक तेजी टाटा मोटर्स में नज़र आ रही है , टाटा मोटर्स ने कल अच्छे तिमाही नतीजे दिए, इसके अलावा टाटा मोटर्स देश की सबसे मूलयवान ऑटोमोबाइल कंपनी भी कल बनी है, उसने मारुती सुजुकी को पीछे छोड़ ये मुकाम हासिल किया है। उसके अलावा बढ़ने वाले शेयरों में अडानी पोर्ट्स, डॉ रेड्डी, कोल इंडिया और ओएनजीसी हैं। वहीं, सबसे ज़्यादा गिरावट वाले शेयरों लार्सन एंड टुब्रो, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक बैंक, टाइटन और एक्सिस बैंक के शेयर में देखने को मिली। लार्सन एंड टुब्रो के भी कल नारीजे आये थे जो बाजार को ज़्यादा पसंद नहीं आये.

सेक्टोरल इंडेक्सों की बात करें तो सबसे अधिक तेजी निफ्टी फार्मा में 0.72 फीसदी है, इसके अलावा निफ्टी मेटल 0.55 फीसदी, निफ्टी ऑयल एंड गैस में 0.70 फीसदी, निफ्टी हेल्थकेयर में 0.47 फीसदी, निफ्टी ऑटो में 0.59 फीसदी और निफ्टी एफएमसीजी में 0.20 फीसदी तेज़ी देखने को मिली। वहीँ निफ्टी बैंक में 0.50 फीसदी, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज में 0.42 फीसदी, निफ्टी आईटी में 0.26 फीसदी, निफ्टी मीडिया में 0.24 फीसदी और निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.51 फीसदी की गिरावट देखने को मिली।

Exit mobile version