Site icon Buziness Bytes Hindi

एग्जिट पोल के अनुमानों से उछला शेयर बाज़ार, छुआ नया शिखर

bulls

एग्जिट पोल में भाजपा की भारी जीत की भविष्यवाणी के बाद एनसेक्स और निफ्टी रिकॉर्ड ऊंचाई पर खुले। निफ्टी 50 और सेंसेक्स दोनों में करीब 3 प्रतिशत की तेजी आई और वे क्रमश: 23,338.70 और 76,738.89 के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गए। सभी 13 प्रमुख क्षेत्रीय सूचकांक हरे निशान पर थे। निफ्टी एनर्जी, निफ्टी पीएसयू बैंक और निफ्टी रियल्टी सबसे ज्यादा लाभ में रहे, जिनमें से प्रत्येक में 4-5 प्रतिशत की वृद्धि हुई। निफ्टी फार्मा और निफ्टी हेल्थकेयर में सबसे कम लाभ हुआ, दोनों सूचकांकों में 1.2 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

व्यक्तिगत शेयरों में, अडानी पोर्ट्स, श्रीराम फाइनेंस और पावर ग्रिड शुरुआती कारोबार में शीर्ष प्रदर्शन करने वाले शेयरों में रहे, जिनमें से प्रत्येक में 6-9 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई।

अडानी पोर्ट्स के शेयरों में लगभग 9 प्रतिशत की वृद्धि हुई क्योंकि कंपनी की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी अडानी इंटरनेशनल पोर्ट्स होल्डिंग्स प्राइवेट लिमिटेड (एआईपीएच) ने तंजानिया के दार एस सलाम बंदरगाह पर कंटेनर टर्मिनल 2 को संचालित करने और प्रबंधित करने के लिए तंजानिया बंदरगाह प्राधिकरण के साथ 30 साल का रियायत समझौता किया।

सुबह 9.24 बजे सेंसेक्स 1,905 अंक बढ़कर 75,867 पर और निफ्टी 50 587 अंक बढ़कर 23,118 पर था। लगभग 2,651 शेयरों में तेजी आई, 368 शेयरों में गिरावट आई और 106 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। वैसे बाजार के जानकारों का ये भी मानना है कि जब तक आधिकारिक चुनाव परिणाम घोषित नहीं हो जाते, तब तक हम पूरी तरह से संकट से बाहर नहीं निकल पाएंगे, लेकिन बाजार में नए सिरे से आत्मविश्वास की भावना है। एग्जिट पोल ने अनिश्चितता को काफी हद तक कम कर दिया है। खबर लिखे जाने तक सेंसेक्स और निफ़्टी अपने शिखर से काफी काफी नीचे आ चुके हैं. सेंसेक्स इस समय 1779 अंक और निफ़्टी 553 अंक नीचे कारोबार करता नज़र आ रहा है।

Exit mobile version