Site icon Buziness Bytes Hindi

Stock Market Live: कारोबारी सप्ताह के दूसरे हफ्ते लुढका शेयर बाजार, तेजी से खुलने के बाद 300 ​अंक की गिरावट

Stock Market Live

नई दिल्ली। वैश्विक बाजार में गिरावट के बाद भारतीय शेयर बाजार हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन खुलने के बाद लुढ़क गए। हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन की शुरूआत हरे निशान पर हुई। आज मंगलवार को सेंसेक्स 57 अंकों की तेजी के साथ 60805 और निफ्टी 20 अंकों की तेजी के साथ 18121 अंकों के पार जा पहुंचा। बैंक निफ्टी भी 59 अंकों की तेजी के साथ 42642 पर खुला। बाजार तेजी के साथ खुला जरूर। लेकिन कारोबार शुरू होने के बाद हावी हुई बिकवाली के चलते गिरावट शुरू हो गई।

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में 300 अंकों की गिरावट दिखी है। हालांकि, टाटा स्टील, टाटा मोटर्स और पावरग्रिड जैसे शेयरों में मजबूती दिखाई दे रही है। टाटा मोटर्स के शेयरों 5 प्रतिशत की तेजी के साथ बढ़ रहे हैं। वहीं टीसीएस के शेयरों में 2 प्रतिशत से अधिक गिरावट देखी जा रही है। इसके अलावा एचसीएल और इन्फोसिस जैसे टेक्नोलॉजी और आईटी स्टॉक्स पर आज दबाव दिख रहा है।

मंगलवार के कारोबारी सत्र में डॉलर के मुकाबले रुपया 0.12 प्रतिशत मजबूत होकर 82.2700 रुपये प्रति अमेरिकी डॉलर पर खुला है। पिछले कारोबार में यह 82.3600 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था। डॉलर इंडेक्स सात महीने के निचले स्तर पर पहुंचा है। यह 103 के लेवल पर कारोबार कर रहा है। माना जा रहा है कि फेडरल फरवरी में ब्याज दरों में बढ़ोतरी पर नरम रूख रखेगा।

Exit mobile version