Site icon Buziness Bytes Hindi

तेज़ी में बंद हुआ शेयर बाजार

sensex bulls

तीन दिन की गिरावट के बाद आज शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ बंद हुए। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में खरीदारी रही जबकि बैंकिंग शेयरों में दबाव रहा। पीएसई, इंफ्रा, मेटल शेयरों में खरीदारी रही। वहीं एनर्जी और ऑटो इंडेक्स बढ़त पर बंद हुए। आईटी, रियल्टी और फार्मा शेयरों में तेजी रही.

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 496.37 अंक यानी 0.70 फीसदी की बढ़त के साथ 71,683.23 पर बंद हुआ। जबकि निफ्टी 160.15 अंक यानी 0.75 फीसदी की बढ़त के साथ 21622.40 पर बंद हुआ।

ओएनजीसी, भारती एयरटेल, एनटीपीसी, टेक महिंद्रा और एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस निफ्टी के टॉप गेनर्स रहे। वहीं इंडसइंड बैंक, एचडीएफसी बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया निफ्टी के टॉप लूजर्स रहे।

आज सभी सेक्टर हरे निशान में बंद हुए। ऑटो, कैपिटल गुड्स, आईटी, एफएमसीजी, मेटल, ऑयल एंड गैस और पावर इंडेक्स 1-2 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए। जबकि बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स 1 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए। विदेशी बाज़ारों की बात करें तो कल अमरीकी और यूरोपियन मार्केट में तेज़ी रही थी, एशियाई बाज़ारों में आज जापान के निक्कई को छोड़कर सभी में गिरावट रही.

पिछले दो दिन की बात करें तो एफपीआई ने भारतीय बाजार में 20,480 करोड़ रुपये निकाले हैं जिसकी वजह से बाजार में बड़ी गिरावट भी आई । मार्केट एक्सपर्ट के मुताबिक चूंकि विसदेशी निवेशकों का सबसे बड़ा हिस्सा बैंकों में है इसलिए वे बैंकों, विशेष रूप से एचडीएफसी बैंक में बिकवाली कर रहे हैं।एक्सपर्ट्स के मुताबिक बैंकिंग स्टॉक्स में आगे भी गिरावट देखने को मिल सकती है। एक्सपर्ट्स ने छोटे निवेशकों को बैंकिंग स्टॉक्स में संभलकर निवेश करने की सलाह दी है.

Exit mobile version