हफ्ते के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार मजबूत बंद होने में कामयाब रहा। टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, मारुति जैसे शेयरों के दम पर सोमवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज इंडेक्स सेंसेक्स 104.99 अंक की बढ़त के साथ 72,748.42 अंक पर बंद हुआ। NSE का निफ्टी भी 27.80 अंक की बढ़त के साथ 22,051.15 अंक पर बंद हुआ। टाटा ग्रुप के शेयरों में आज अच्छी तेजी देखने को मिली. टाटा स्टील में सबसे अधिक 5.01% की बढ़त हुई।
सेंसेक्स की कंपनियों में टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, मारुति, महिंद्रा एंड महिंद्रा, जेएसडब्ल्यू स्टील, रिलायंस और एचसीएल टेक्नोलॉजीज प्रमुख लाभ में रहीं। दूसरी ओर, एशियन पेंट्स, पावर ग्रिड, टाइटन और विप्रो में गिरावट आई।
NSE पर सबसे ज़्यादा हलचल Tata Steel, HDFC Bank, SBI, Reliance और Tata Motors में रही वहीँ BSE पर सबसे ज़्यादा एक्टिविटी वाले शेयरों में Tata Motors, Tata Steel, Kotak Mahindra, HDFC Bank और ICICI Bank का नाम रहा. निफ़्टी में सबसे ज़्यादा गिरावट वाले शेयरों में TATA Cons. Prod, इनफ़ोसिस, UPL, TCS और Titan Company शामिल रही जबकि निफ़्टी के टॉप गेनर्स में Tata Steel, M&M, JSW Steel, Tata Motors, Apollo Hospital का नाम शामिल रहा.
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने शुक्रवार को 848.56 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.36 प्रतिशत बढ़कर 85.65 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर था।

