Site icon Buziness Bytes Hindi

नये शिखर पर पहुँचकर गिरावट में बंद हुआ शेयर बाजार


नये शिखर पर पहुँचकर गिरावट में बंद हुआ शेयर बाजार

मुंबई: बैंकिंग एवं वित्तीय कंपनियों में जारी लिवाली के दम पर बीएसई का सेंसेक्स आज कारोबार के दौरान करीब ढाई सौ अंक चढ़कर 53,129.37 अंक के नये ऐतिहासिक स्तर पर पहुँच गया हालाँकि आखिरी समय में बाजार में बिकवाली हावी होने से अंत में 18.82 अंक यानी 0.04 प्रतिशत फिसलकर 52,861.18 अंक पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 16.10 अंक यानी 0.10 फीसदी टूटकर 15,818.25 अंक पर रहा। बीच कारोबार में यह 15,914.20 अंक तक पहुँच गया था जो इसका दूसरा उच्चतम स्तर है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज, टीसीएस और इंफोसिस जैसी दिग्गज कंपनियों में गिरावट से बाजार पर दबाव बना। वहीं, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक तथा अन्य बैंकों एवं वित्तीय कंपनियों में तेजी रही।

छोटी कंपनियों में मुनाफावसूली से बीएसई का स्मॉलकैप 0.26 प्रतिशत लुढ़ककर 25,699.97 अंक पर आ गया जबकि मझौली कंपनियों का सूचकांक मिडकैप 0.19 फीसदी की बढ़त के साथ 22,627.60 अंक पर बंद हुआ।

ऑटो, आईटी, टेक, ऊर्जा इंडस्ट्रियल्स और स्वास्थ्य समूहों की कंपनियों में बिकवाली रही। बैंकों तथा वित्तीय कंपनियों के साथ बिजली कंपनियों के शेयर भी चढ़ गये।

Exit mobile version