भारतीय शेयर बाजार के प्री-ओपनिंग सेशन में इतिहास रचते हुए बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के 30 शेयरों वाले सेंसेक्स ने पहली बार 80,000 का आंकड़ा छू लिया। प्री-ओपन में सेंसेक्स ने 300 से ज्यादा अंकों की उछाल के साथ यह आंकड़ा छुआ। हालांकि, बाजार में जब दिन का कारोबार शुरू हुआ तब भी सेंसेक्स और निफ्टी नए ऑल टाइम हाई पर खुले।
मंगलवार को शेयर बाजार में कारोबार शुरू होते ही बीएसई सेंसेक्स अपने पिछले बंद से 211.30 अंक ऊपर 79,687.49 पर खुला, जबकि निफ्टी 60.20 अंक की बढ़त के साथ 24,202.20 के नए ऑल टाइम हाई स्तर पर खुला। बाजार खुलने के साथ ही करीब 1935 शेयरों में तेजी, 536 शेयरों में गिरावट और 97 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। हालाँकि बाज़ार बाद में दबाव आ गया और खबर लिखे जाने तक 125 और निफ़्टी 37 अंक नीचे कारोबार कर रहा था.
शुरुआती कारोबार के दौरान निफ्टी पर Eicher Motors, Wipro, Tech Mahindra, HCL Tech और Hero MotoCorp सबसे ज्यादा बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। वहीं Bajaj Auto, Sun Pharma, Bajaj Finance, Tata Motors and Adani Enterprises में गिरावट देखने को मिली।

