अयोध्या के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्धता से काम कर रही है राज्य सरकार: सीएम योगी

उत्तर प्रदेशअयोध्या के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्धता से काम कर रही है...

Date:


अयोध्या के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्धता से काम कर रही है राज्य सरकार: सीएम योगी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन व नेतृत्व में अयोध्या की प्राचीन संस्कृति, विरासत व परम्पराओं को अक्षुण्ण रखते हुए सभी आधुनिक सुविधाओं का समावेश कर इसका सर्वांगीण विकास किया जाना हमारी प्राथमिकता है। केन्द्र सरकार के सहयोग से वर्तमान राज्य सरकार अयोध्या के समग्र विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। उन्होंने अन्तर्विभागीय समन्वय के आधार पर अयोध्या नगरी के विकास से सम्बन्धित सभी विभागों को तेजी से कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। अयोध्या के धार्मिक, आध्यात्मिक तथा सांस्कृतिक महत्व को दृष्टिगत रखते हुए इसे विश्वस्तरीय धार्मिक, वैदिक व सोलर सिटी के रूप में विकसित किए जाने सम्बन्धी कार्यों को प्रारम्भ करते हुए निर्धारित समयावधि में पूर्ण किया जाए। सभी विकास कार्यों में एक दीर्घकालिक दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ाना होगा।

मुख्यमंत्री के समक्ष आज यहां अपने सरकारी आवास पर अयोध्या के विजन डाॅक्युमेण्ट, कार्यान्वयन रणनीति एवं समेकित अवसंरचना विकास योजना के सम्बन्ध में प्रस्तुतीकरण किया गया। इस अवसर पर वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अशोक कटारिया तथा अयोध्या के मण्डलायुक्त व जिलाधिकारी वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े हुए थे। मुख्यमंत्री ने विजन डाॅक्युमेण्ट के सम्बन्ध में सुझाव व आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए संशोधनों के साथ इसे शीघ्र प्रस्तुत किए जाने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या को सनातन परम्परा के अनुसार आध्यात्मिक केन्द्र, वैश्विक पर्यटन स्थली तथा सस्टेनेबल नगरी के रूप में विकसित किया जाए। अयोध्या के विकास से यह धाम वैश्विक पहचान स्थापित करते हुए अपने मौलिक, धार्मिक, ऐतिहासिक, सांस्कृतिक व आध्यात्मिक स्वरूप के साथ उभरेगा। उन्होंने कहा कि जलाशयों का संरक्षण, इण्टेलीजेण्ट ट्रैफिक मैनेजमेण्ट सिस्टम, पशु संरक्षण, बाहरी रिंग रोड और अन्य सड़क परियोजनाओं, सोलर सिटी, वृक्षारोपण, नई रोजगार गतिविधियों आदि के लिए कार्य योजना बनाकर तेजी से कार्यवाही की जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या की विकास परियोजनाओं के सम्बन्ध में भूमि अधिग्रहण के मामलों को संवाद व सहमति के आधार पर शीघ्र निस्तारित किया जाए। प्रभावित दुकानदारों व निवासियों के व्यवस्थित पुनर्वास की व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। इस सम्बन्ध में दुकानों तथा आवासों की उपलब्धता की योजना बनाकर कार्यवाही की जाए। उन्होंने कहा कि जल निकासी, अण्डरग्राउण्ड केबलिंग के लिए यूटिलिटी डक्ट की व्यवस्थाएं पूर्व से ही सुनिश्चित कर ली जाएं, जिससे सड़कों की बार-बार खुदाई न करनी पड़े।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हेरिटेज लाइटिंग की भी व्यवस्थाएं की जाएं। पंचकोसी, चौदह कोसी तथा चौरासी कोसी परिक्रमा के महत्व के दृष्टिगत मार्गों का निर्माण किया जाए। मार्गों पर पर्यटन विभाग द्वारा जन सुविधाएं विकसित करायी जाएं। उन्होंने पर्यटन विभाग को अयोध्या के पौराणिक, धार्मिक व ऐतिहासिक महत्व के स्थलों को भी विकसित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अयोध्या के विकास कार्यों और परियोजनाओं के लिए हर स्तर पर त्वरित निर्णय लेकर सभी योजनाओं को निर्धारित टाइम लाइन में पूरा किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विभिन्न पंथ व सम्प्रदायों, अन्य संस्थाओं, अतिथि गृहों, विश्रामालय आदि के लिए भूमि की व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। प्रस्तावित अन्तर्राष्ट्रीय संग्रहालय को प्राचीन गौरव के साथ आधुनिक ज्ञान-विज्ञान की परम्परा से समावेशित करते हुए विकसित किया जाए।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...