Site icon Buziness Bytes Hindi

प्रदेश को योगी नहीं बल्कि योग्य सरकार की है जरूरत


प्रदेश को योगी नहीं बल्कि योग्य सरकार की है जरूरत

गोरखपुर। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज अखिलेश यादव के गढ़ आजमगढ़ में पूर्व मुख्यमंत्री पर हमला बोलते दिखे। वहीं सपा अध्यक्ष ने सीएम योगी के गढ़ गोरखपुर जाकर प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला। अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश को योगी की नहीं बल्कि योग्य सरकार की जरूरत है।

Read also: अखिलेश ने एआईएमआईएम से गठबंधन करने से किया इनकार

आज विजय रथ लेकर गोरखपुर पहुंचे अखिलेश यादव ने भाजपा और सीएम योगी पर जुबानी हमला बोला। उन्होंने कहा कि सरकार को 2024 की चिंता छोड़ कर 2022 में जनता के सवालों का जवाब देना चाहिये। उन्होंने महंगाई बढ़ने, पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने, युवाओं को रोजगार न मिलने के मुद्दे पर प्रदेश सरकार को घेरा।
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, भाजपा विकास की नहीं बल्कि विनाश की राजनीति करती है। लोगों को धोखा देने वाली भाजपा आजमगढ़ को बदनाम कर रही है।

Read also: सपा मुखिया अखिलेश का आरोप, भाजापा सरकार में कई निर्दोष मारे गए

चुनाव आयोग पर आरोप लगाते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि विधानसभा चुनाव मेें भाजपा के सामने हार मंडरा रही है। इसी कारण चुनाव आयोग मतदाता सूची में बढ़ने और कटने वाले वोटरों के नाम की सूची जारी नहीं कर रहा है। प्रदेश सरकार द्वारा होली तक मुफ्त राशन बांटने की घोषणा पर सवाल उठाते हुए अखिलेश यादव ने हर होली से हर दीपावली तक गरीबों को अनाज उपलब्ध कराने का ऐलान किया।

Exit mobile version