Site icon Buziness Bytes Hindi

मेरठ में कम होने लगी कोरोना की रफ्तार


मेरठ में कम होने लगी कोरोना की रफ्तार

शुक्रवार को जिले में मिले 104 नये कोरोना संक्रमित
8 मरीजों ने कोरोना संक्रमण के कारण जान गंवाई

मेेरठ। जिला मेरठ में कोरोना संक्रमण की रफ्तार अब काफी धीमी हो गयी है। आज जिले में 104 नये कोरोना संक्रमित मिले हैं। मात्र बीस दिन पहले यानी 9 मई को जिले में 1425 नये कोरोना संक्रमित मिले थे। लेकिन अब संक्रमण दर में काफी कमी आ चुकी है। ऐसे में उम्मीद जागी है कि जल्द ही मेरठ में संक्रमण पर काबू पा लिया जायेगा। हालांकि कोरोना से होने वाली मौत के आंकड़े कम नहीं हो रहे और शुक्रवार को 8 कोरोना संक्रमितों की मौत हो गयी।

शुक्रवार को स्वास्थ विभाग की ओर से जारी कोरोना रिपोर्ट के अनुसार आज मेरठ में 9046 सैंपलों की जांच की गयी और 104 नये कोरोना संक्रमित मिले हैं। आज 8 मरीजों ने कोरोना संक्रमण के कारण जान गंवा दी। 1633 कोरोना मरीज होम आइसोलेशन में हैं। अब जिले में सक्रिय केस 3437 हो गये हैं। वहीं 535 मरीजों को विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज किया गया है।

कोरोेना संक्रमण की रफ्तार कम होने के साथ लोगांे को उम्मीद है कि जल्द ही कोरोना संक्रमण और इससे होने वाली मौतों पर काबू पा लिया जायेगा। हालांकि लोगों की बाजारों और सड़कों पर आवाजाही अब भी चिंता का कारण बनी हुई है। वहीं मास्क पहनने में काफी लोग दूरी बरत रहे हैं। यदि पहले की तरह लापरवाही बरती तो कोरोना संक्रमण के फिर से हावी होने में देर नहीं लगेगी।

Exit mobile version