चीनी पक्ष की गतिविधियों से सीमा पर बिगड़े हालात: विदेश मंत्रालय

फीचर्डचीनी पक्ष की गतिविधियों से सीमा पर बिगड़े हालात: विदेश मंत्रालय

Date:


चीनी पक्ष की गतिविधियों से सीमा पर बिगड़े हालात: विदेश मंत्रालय

नई दिल्ली: भारत और चीन के बीच जारी तनातनी बरकारर है। इस बीच विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह स्पष्ट है कि बीते चार महीने में हमने जो हालात देखे हैं वे प्रत्यक्ष रूप से चीनी पक्ष की गतिविधियों का परिणाम है। विदेश मंत्रालय की तरफ से अनुराग श्रीवास्तव ने अपने एक बयान में कहा कि भारत और चीन के बीच आगे आर्मी और राजनयिक बातचीत होगी। भारत शांतिपूर्ण बातचीत के जरिए मामले के समाधान के लिए प्रतिबद्ध हैं।

चीन के कारण पैदा हुआ विवाद
विदेश मंत्रालय ने कहा कि मामले को जिम्मेदाराना तरीके से स्थिति को संभाला जाना चाहिये। यह स्पष्ट है कि बीते चार महीने में हमने जो हालात देखे हैं वे प्रत्यक्ष रूप से चीनी पक्ष की गतिविधियों का नतीजा हैं।

यथास्थिति में एकतरफा बदलाव चीन का मकसद
विदेश मंत्रालय ने कहा कि चीन की गतिविधियों का मकसद यथास्थिति में एकतरफा बदलाव करना है ।हालांकि विदेश मंत्रालय ने यह भी कहा किआगे भी बातचीत जारी रहेगी, भारत संवाद के जरिये सभी मुद्दों के समाधान के लिये प्रतिबद्ध ।

रक्षामंत्री की रूस यात्रा की जानकारी दी
अनुराग श्रीवास्तव ने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के रूस यात्रा के बारे में भी जानकारी दी। विदेश मंत्रालय ने बताया कि एसईओ के सदस्य देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेने के लिए विदेश मंत्री एस जयशंकर रूस जाएंगे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...