Site icon Buziness Bytes Hindi

UP News: तीसरी शादी के लिए घोड़ी चढा दूल्हा मौके पर पहुंची दूसरी पत्नी ने चप्पलों से जमकर धुना

उधम सिंह नगर। गदरपुर में तीसरी शादी करने पहुंचे दूल्हे को उस समय काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा जब उसकी दूसरी पत्नी और अन्य महिलाओं ने जमकर चप्पलों से पिटाई की। सेहरा पहनकर दूल्हा सड़क पर भागता रहा और पीछे दूसरी पत्नी चप्पल बजाती रही। पुलिस ने दूल्हे को गुस्साए परिजनों से बचाया और थाने ले आए। पूछताछ में पता चला कि दूल्हा पूर्व में एक युवती को तलाक दे चुका है और एक युवती के साथ दुष्कर्म कर उसको भी छोड़ चुका है। 

Read also: 12 साल के बच्चे का गर्दन कटा शव मिलने से सनसनी

दोपहर यहां एक धर्मशाला में वैवाहिक समारोह था। बारात पहुंच चुकी थी। दूल्हे की स्वागत रस्में चल रहीं थीं। इसी दौरान मथुरा के महावन क्षेत्र की रहने वाली महिला परिजनों के साथ पुलिस को लेकर पहुंच गई। महिला ने बताया कि दूल्हे के साथ उसने 27 अप्रैल 2021 को शादी की थी। उसकी हरकतों के कारण वह अपने मायके चली गई थी। उसे पता चला कि अब उसका पति फिर से तीसरी शादी गदरपुर में कर रहा है। इस पर पुलिस ने दूल्हे से पूछताछ की तो वह घबरा गया।

दूल्हे की सच्चाई जानकर वधू पक्ष के लोग भी हैरान रह गए। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश की। इसी बीच महिला ने चप्पल निकालकर दूल्हे को मारना शुरू कर दिया। दूल्हे की पिटाई होते देखकर वधू के घर की महिलाओं ने भी चप्पलें मारनी शुरू कर दीं।

Exit mobile version