भीषण गर्मी ने किया बेहाल

उत्तर प्रदेशभीषण गर्मी ने किया बेहाल

Date:


भीषण गर्मी ने किया बेहाल

मई का महीना राहत में गुजरा, जून बरपा रहा कहर

न्यूज डेस्क। भीषण गर्मी ने वेस्ट यूपी के लोगों का जीना मुहाल किया हुआ है। सुबह होते ही सूर्यदेव अपने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर देते हैं और गर्मी परेशान करना शुरू कर देती है। मई के महीने में लोगों को गर्मी से राहत मिली मगर जून का महीना शुरू होते ही गर्मी अपना प्रचंड रूप दिखा रही है।

भीषण गर्मी ने किया बेहाल

जून की शुरूआत से ही गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। बुधवार सुबह की शुरूआत भी गर्मी के साथ हुई और आठ बजने तक गर्मी अपने तीखे तेवर दिखाना शुरू कर चुकी थी। दिन भर भीषण गर्मी ने लोगों को बेहाल करे रखा। सुबह से निकली धूप और दिन भर रही उमस के कारण लोग पसीने-पसीने होते रहे। वहीं गर्म हवाओं ने लोगों को झुलसा दिया और भीषण गर्मी की मार मुसीबत का सबब बनी रही। शाम को सूरज ढलने के बाद भी लोगों को राहत नहीं मिली और गर्मी से लोग परेशान रहे। बुधवार को मौसम विभाग ने बारिश होने की घोषणा की थी मगर वह भी आसमान पर कुछ देर छाने के बाद आगे चले गये। मौसम के गर्म मिजाज को देखते लग रहा है कि अगर बारिश न हुई तो आने वाले दिनों में गर्मी का कहर और बरपेगा।

भीषण गर्मी ने किया बेहाल

गर्मी से परेशान लोग राहत पाने का हर संभव उपाय कर रहे हैं मगर कहीं भी राहत नहीं मिल पा रही है। वहीं गर्मी बढ़ने के साथ बिजली की आंख मिचैली भी शुरू हो गयी है जिसके कारण लोगों को कूलर-एसी का सहारा भी नहीं मिल पा रहा। वहीं भीषण गर्मी से बेहाल लोगों को मास्क पहनने की मजबूरी भारी पड़ रही है। ऐसी गर्मी में पहले ही सांस लेना भारी हो रहा है ऊपर से मास्क के कारण और परेशानी हो रही है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related