–पीएम मोदी ने बंगाल में रैली में सीएम ममता बनर्जी पर साधा निशान
–कहा, युवाओं पर आने वाले 25 वर्ष के पश्चिम बंगाल का दायित्व
न्यूज डेस्क। पश्चिम बंगाल के मेदिनापुर के कांथी में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जमकर निशान साधा। पीएम मोदी ने मंच से कहा, बंगाल से अब हर तरफ से एक ही आवाज आ रही है, दो मोई आछे, दीदी जाछे। दीदी जाॅछे, आॅशोल परिवर्तन आछे। उन्होंने युवाओं से कहा कि यहां के युुवाओं पर आने वाले 25 वर्ष के बंगाल का दायित्व है। वहीं किसानों के लिये आवाज उठाते हुए पीएम मोदी ने कहा, केंद्र से किसानों के लिए आया सम्मान निधि का 3 साल का पैसा ममता दीदी ने रोका, लेकिन भाजपा की सरकार बनी तो हम पूरा पैसा देंगे।
कांधी में चुनावी रैली में पीएम मोदी का भाषण युवा, किसान और महिलाओं पर केंद्रित रहा। उन्होंने कहा कि युवा मतदाता जो इस चुनाव में पहली बार वोट देंगे उनपर आने वाले 25 वर्ष के पश्चिम बंगाल का दायित्व है। इसलिए आसोल परिवर्तन आज पश्चिम बंगाल की जरूरत है।
वहीं किसानों को साधते हुए पीएम मोदी ने किसान सम्मान निधि किसानों तक न पहुुंचने के लिये सीएम ममता बनर्जी को जिम्मेदार ठहराया। पीएम मोदी ने कहा कि बंगाल का किसान भूल नहीं सकता कि कैसे दीदी ने उनके प्रति निर्ममता दिखाई। उन्होंने कहा कि दिल्ली से भारत सरकार किसानों के खाते में पैसे जमा करना चाहती थी। लेकिन दीदी किसानों से दुष्मनी लेकर बैठ गई और उनके खाते में भारत सरकार के पैसे नहीं जाने दिए। पीएम ने किसानों को आश्वासन दिया कि 2 मई को बंगाल में भाजपा की सरकार बनेगी और हम किसानों को 3 साल का रूका हुुआ सभी पैसा देंगे। महिलाओं को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, बहनों-बेटियों के सशक्तिकरण के लिए जो काम केंद्र की भाजपा सरकार कर रही है। उसे डबल इंजन की सरकार कई गुना बढ़ाने वाली है।
पीएम ने कहा 2 मई को बंगाल के विकास में आ रही बाधाएं टूट जायेंगी। सीएम ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, जब जरूरत होती है तब तो दीदी दिखती नहीं है, लेकिन जब चुनाव आता है कि सरकार द्वारे-द्वारे। यही इनका खेला है। पश्चिम बंगाल…यहां का बच्चा-बच्चा आपका खेला समझ गया है और इसलिए दो मई को पश्चिम बंगाल दीदी को द्वार दिखाएगा। आज पश्चिम बंगाल पूछ रहा है, कि एम्फन की राहत किसने लूटी?
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, है। यहां के लोगों का विकास, भाजपा का संकल्प है। बंगाल के उज्ज्वल भविष्य के लिए हम जी-जान से जुट जाएंगे, ये वादा करने मैं आया हूं। भाजपा- हर स्कीम को स्कैम मुक्त करेगी। कट, कमीशन पर रोक लगाएगी। भाजपा का संकल्प पत्र बंगाल के उज्ज्वल भविष्य के लिए बनाया है।
कांथी में प्रधानमंत्री मोदी ने रैली संबोधित करते हुए कहा कि जिस बंगाल ने पूरे भारत को वन्दे मातरम की भावना में बांधा है उस बंगाल में ममता दीदी श्बोहिरागोतोश् की बात कर रही हैं। असम में एनडीए सरकार का जिक्र करते हुए पीएम ने कहा 5 वर्षों में वहां तेजी से विकास हुआ और असम में शांति-स्थिरता आई है। जिन्होंने अलगाववाद का रास्ता चुना था, वो मुख्यधारा में लौट आए हैं। लेकिन दीदी के राज में बंगाल में सिर्फ हिंसा और बम धमाकों की खबरे आती है। धमाकों से पूरे-पूरे घर उड़ जाते है और दीदी की सरकार सिर्फ देखती रहती है। इस स्थिति को हमें मिलकर बदलना होगा। बंगाल को शांति चाहिए, स्थिरता चाहिए, बम-बंदूकों और हिंसा से मुक्ति चाहिए।

