UP Latest News: उपचुनाव में हार के बाद समाजवादी पार्टी अब बन रही समाप्तवादी पार्टी : डिप्टीसीएम केशव

उत्तर प्रदेशUP Latest News: उपचुनाव में हार के बाद समाजवादी पार्टी अब बन...

Date:

प्रयागराज। जिले के दौरे के दूसरे दिन प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने फिर से समाजवादी पार्टी पर हमला बोला। उन्होंने कहा है कि आजमगढ़ और रामपुर लोकसभा उपचुनाव में कमल खिलने के बाद समाजवादी पार्टी अब समाप्तवादी पार्टी बनने की ओर बढ़ गई है। उन्होंने विपक्ष के राष्ट्रपति पद के प्रत्याशी  यशवंत सिन्हा के लखनऊ दौरे और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर कहा कि कोई उम्मीदवार हैं, वह आता है तो उस पर कोई विरोध नहीं है।

Read also: UP News Live Updates: नए मंत्रियो को हुआ विभाग का आवंटन ,उपमुख्यमंत्री केशव को मिले ग्राम्य विकास

उन्होंने कहा है कि भाजपा और गठबंधन की राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी द्रोपदी मुर्मू हैं। वे गत आठ जुलाई को लखनऊ आई थी। उन्होंने कहा है कि उन्हें पूरा विश्वास है कि द्रौपदी मुर्मू बड़े मतों से राष्ट्रपति के रूप में चुनाव जीतेंगी। डिप्टी सीएम ने कहा कि द्रौपदी मुर्मू गरीब और आदिवासी परिवार से हैं। स्वतंत्र भारत के इतिहास में पहली बार आदिवासी परिवार की महिला को देश के प्रथम नागरिक पद पर बैठाने का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है। उन्होंने कहा है कि द्रौपदी मुर्मू को लगभग सभी दलों का समर्थन है।

Read also: UP Vidhan Sabha Budget Session : सदन में भिड़े अखिलेश और केशव प्रसाद, बाप दादा तक पहुंची बात

उन्होंने सभी दलों के नेताओं से अपील की है कि वो अंतरात्मा की आवाज पर द्रौपती मुर्मू को वोट करें। नूपुर शर्मा के बयान के बाद प्रदेश के कई शहरों में हुई हिंसा के बाद बकरीद और सावन के त्यौहार को लेकर उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता कानून व्यवस्था है। डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने कहा है कि त्यौहार चाहे वह मुस्लिम भाइयों का बकरीद हो या फिर सावन माह में शुरू होने वाली कावड़ यात्रा। सरकार ने सभी जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सभी आयोजनों को शांतिपूर्ण ढंग से मनाना चाहिए।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related