Site icon Buziness Bytes Hindi

राजशाही ठाठ का अहसास दिलाने वाली द रॉयल प्रेसीडेंट सैलून राष्ट्रपति को लेकर आ रही कानपुर


राजशाही ठाठ का अहसास दिलाने वाली द रॉयल प्रेसीडेंट सैलून राष्ट्रपति को लेकर आ रही कानपुर

कानपुर: राजशाही ठाठ का अहसास दिलाने वाली ट्रेन से राष्ट्रपति कानपुर आ रहे हैं. पहले उन्हें दिल्ली से 1:30 बजे निकलना था लेकिन अचानक ट्रेन की टाइमिंग बदल दी गई. अब वो 12:25 बजे दिल्ली से द राॅयल प्रेसीडेंट सैलून से कानपुर आएंगे. राष्ट्रपति दो दिवसीय दौरे पर है. ड्यूटी में तैनात सभी लोगों को एन95 मास्क पहनना होगा. ट्रेन की स्पीड 90 से 110 किमी प्रति घंटा तक होगी. ये ट्रेन सीधे झीझंक और रूरा पर ही रुकेगी. इसके बाद कानपुर आएगी. उनके प्रोटोकॉल के मुताबिक कानपुर में उनकी ट्रेन रुकने के बाद राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और सीएम योगी आदित्यनाथ उनका स्वागत करेंगे.

आगरा में कड़ी सुरक्षा
राष्ट्रपति की ट्रेन आगरा के बरहन, मितावली स्टेशनों से होकर वाया टूंडला होकर कानपुर आएगी. इसलिए आगरा की पुलिस, जीआरपी और आरपीएफ के जवानों की तैनाती की गई है. एसएसपी मुनिराज भी सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद करने में लगे हैं. शुक्रवार की सुबह उन्होंने निरीक्षण कर सुरक्षा का फिर जायजा लिया.

ट्रैक के किनारे 1 हजार जवानों की तैनाती
रेलवे ट्रैक के पास एक हजार जवानों की तैनाती की गई है. एसपी देहात डॉ. अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि ट्रेन की सुरक्षा को लेकर संबंधित सर्किल ऑफिसर और थाना प्रभारी मुस्तैद रहेंगे.

Read also: बंगाल वाली दवाई यूपी में भी इस्तेमाल करनी होगी: राकेश टिकैत

कानपुर में तीन प्वाइंट निर्धारित
राष्ट्रपति की सुरक्षा को लेकर कानपुर में तीन प्वाइंट सेलेक्ट किए गए हैं. सर्किट हाउस, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट शामिल हैं. पांच चक्रों में तीनों जगह सिक्युरिटी का घेरा रहेगा. बता दें कि 25 जून को रेलवे स्टेशन के कैंट साइड का एरिया में आम पब्लिक का आवागमन रोका जाएगा.

Exit mobile version