Site icon Buziness Bytes Hindi

रास्ता बाधाओं से भरा है, लेकिन हमें सब कुछ देना होगा : कार्तिक


रास्ता बाधाओं से भरा है, लेकिन हमें सब कुछ देना होगा : कार्तिक

चेन्नई।कोलकाता नाइटराइडर्स के कप्तान दिनेश कार्तिक ने शुक्रवार को कहा कि ट्रेनिंग में कमी आने वाले आइपीएल में एक बड़ा फैक्टर होगी, लेकिन दो बार की चैंपियन यह टीम अपने प्रशंसकों को गौरवान्वित करने के लिए सब कुछ करेगी. कार्तिक ने कहा कि यह आइपीएल जुदा होगा. जो भी कुछ दुनिया में हो रहा है उसका दर्द हम समझ सकते हैं और यहां क्रिकेट खेलना सच में चुनौती है, लेकिन हम समझते हैं कि जब हम मैच खेलेंगे, तो हम अपने प्रशंसकों को खुश कर पाएंगे. उन्होंने कहा कि रास्ते में कई सारी बाधाएं हैं, लेकिन हम वादा करते हैं कि अपना सब कुछ मैदान पर देंगे.

पूरी तरह तैयार हैैं कुलदीप
केकेआर के चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने कहा कि जब शुरुआत में लॉकडाउन हुआ तो वह बहुत मुश्किल समय था, क्योंकि हम घर के बाहर अभ्यास नहीं कर सकते थे, लेकिन अब मैं पूरी तरह से तैयार हूं. मैं खुश होऊंगा अगर मैच अगले सात दिन के अंदर भी होता है. मैं एक्शन में लौटने को अब और इंतजार नहीं कर सकता हूं.

खेलने को उत्सुक हैैं गिल

वहीं युवा बल्लेबाज शुभमन गिल ने कहा कि मुझे लगता है कि हम सभी खेलने को उत्सुक हैं क्योंकि लंबे समय से हम लोग अपने घरों में थे. हम सभी बहुत उत्सुक हैं. मैं मैदान पर जाने को तैयार हूं. वहीं केकेआर ने यह उम्मीद जताई है कि इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी टूर्नामेंट की शुरुआत से ही टीम से जुड़ेंगे.

पहले कुछ मुकाबले खेलने से वंचित रह सकते हैं मलिंगा
श्रीलंका के अनुभवी तेज गेंदबाज लसित मलिंगा आइपीएल के पहले कुछ मुकाबले खेलने से वंचित रह सकते हैं. मुंबई इंडियंस का यह खिलाड़ी निजी कारणों से कुछ समय बाद आइपीएल खेलने पहुंचेगा. एक क्रिकेट वेबसाइट की खबर के अनुसार, 36 वर्षीय मलिंगा शुरू में यूएई नहीं जाएंगे, क्योंकि उनके पिता पिछले कुछ समय से अच्छा महसूस नहीं कर रहे हैं और उनकी अगले कुछ सप्ताह में सर्जरी होनी है.

Exit mobile version