Site icon Buziness Bytes Hindi

बेरोज़गारी की समस्या 100 दिन में खत्म नहीं हो सकती: प्रधानमंत्री

pm

देश में हर साल दो करोड़ बेरोज़गारों को नौकरियां देने की बात करने वाले प्रधानमंत्री मोदी ने आज रोज़गार मेले के तहत भर्ती अभियान की शुरुआत करते हुए बेरोज़गारी को 100 साल पुरानी समस्या बताया और कहा कि यह समस्या 100 दिनों में हल नहीं की जा सकती। हिमाचल और गुजरात में चल रही चुनावी सरगर्मियों के बीच प्रधानमंत्री ने आज 75 हज़ार लोगों को नियुक्ति पत्र सौंपे जाने का अभियान शुरू किया। प्रधानमंत्री ने रोज़गार मेले को मील का पत्थर बताते हुए कहा कि सरकार बीते 8 सालों में लाखों युवाओं को नियुक्ति पत्र पहले ही दे चुकी है.

बता दें कि प्रधानमंत्री द्वारा सरकारी नौकरी के लिए चुने गए कुछ चुनिंदा उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र दिया गया वहीँ देश भर में सरकार के अन्य मंत्रियों द्वारा अप्वाइंटमेंट लेटर वितरित किये गए. इसके अलावा शेष उम्मीदवारों को ईमेल या डाक के जरिए अपॉइंटमेंट लेटर भेजा गया है. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने कहा कि बीते आठ सालों में देश में रोजगार और स्वरोजगार का जो अभियान चल रहा है उसमें आज एक और कड़ी जुड़ रही है. प्रधानमंत्री ने कहा कि हम आत्मनिर्भर भारत के रास्ते पर चल रहे हैं और सरकार के इस प्रयास में देश के इनोवेटर्स, उद्यमी, किसान और सर्विस व मैन्युफेक्चरिंग से जुड़े लोग बड़ी भूमिका निभा रहे हैं.

इस रोज़गार में में भारत सरकार के 38 मंत्रालयों या विभागों द्वारा नौजवानों नौकरियां दी गई है. इसमें ग्रुप-ए और बी (गजट), ग्रुप-बी (नॉन-गजट) और ग्रुप-सी कैटेगरी के तहत अलग-अलग मंत्रालयों में लोगों को नौकरी मिली है. सब इंस्पेक्टर, कांस्टेबल, एलडीसी, केंद्रीय सशस्त्र बल कार्मिक, स्टेनो, पीए, एमटीएस, इनकम टैक्स इंस्पेक्टर समेत अलग-अलग पोस्ट पर नियुक्तियां हुई है. पीएम मोदी ने इस अवसर पर कहा कि सरकार पर्यटन, विनिर्माण पर विस्तार पर ध्यान केंद्रित कर रही है क्योंकि इस सेक्टर में नौकरियों के ज़्यादा अवसर निकलते हैं.

Exit mobile version