बिज़नेस डेस्क। क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन (Cryptocurrency Bitcoin) इस समय दुनिया की सबसे बड़ी कीमत यानी ऑल टाइम हाई की तरफ बढ़ रही है। गत शनिवार को बिटकॉइन 62 हजार डॉलर के आसपास पहुंची। शुक्रवार को यह 60 हजार डॉलर के आंकड़ा पर पहुंचकर दुनिया की आठवीं सबसे कीमती संपत्ति बनी थी। अप्रेल में बिटकाइन 65 हजार डॉलर के आसपास थी। बताया जा रहा है कि यह अब तक के ऑल टाइम हाई स्तर पर है।
Read also: वैध या अवैध, सुप्रीम कोर्ट ने कहा-बिटकॉइन पर अपना रुख स्पष्ट करे केंद्र
बिटकॉइन (BitCoin) की कीमत में अगर 17.3 प्रतिशत का उछाल आया तो यह चांदी से भी आगे निकल जाएगी। इस समय दुनिया में चांदी की कुल नेटवर्थ 1.314 लाख करोड़ डॉलर के पास है। चांदी के अतिरिक्त एप्पल, सोना, सऊदी एर्मको, माइक्रोसॉफ्ट, गूगल का अलफाबेट और अमेजन का मार्केट कैप इस समय बिटकॉइन से अधिक है। बता दें कि बिटकॉइन के क्रिएटर सतोशी नाकामोतो ने बिटकॉइन के पहले ब्लॉक की ढलाई 3 जनवरी, 2009 को की थी।
Read also: बिटकॉइन क्रैश के रूप में वैश्विक क्रिप्टो बाजार को 1 ट्रिलियन का नुकसान हुआ
उसके बाद से बिटकॉइन(BitCoin) अब तक 8 वीं सबसे अधिक मूल्यवान संपत्ति है। बिटकाइन ने अपने ऑल टाइम हाई मामले में फेसबुक को पछाड़ दिया है। कंपनी मार्केट कैप की वैबसाइट के अनुसार बिटकॉइन का कुल बाजार कैप लागत 1.163 लाख करोड़ डॉलर तक पहुंच गई है। इस लिहाज से इसने दुनिया की सोशल मीडिया फेसबुक को पीछे कर दिया है। फेसबुक का बाजार कैप 926.27 अरब डॉलर पर है। जबकि बिटकाइन इस वर्ष जनवरी के पहले सप्ताह में मार्केट कैप के मामले में फेसबुक से आगे पहुंच गई।

