राष्ट्रपति ने माँ विन्ध्यवासिनी देवी का दर्शन-पूजन किया

उत्तर प्रदेशराष्ट्रपति ने माँ विन्ध्यवासिनी देवी का दर्शन-पूजन किया

Date:


राष्ट्रपति ने माँ विन्ध्यवासिनी देवी का दर्शन-पूजन किया

लखनऊ: भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आज जनपद मिर्जापुर भ्रमण के दौरान माँ विन्ध्यवासिनी देवी का दर्शन-पूजन किया। इस अवसर पर उनकी पत्नी एवं भारत की प्रथम महिला श्रीमती सविता कोविंद जी भी मौजूद थीं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रपति जी को माँ विन्ध्यवासिनी देवी का चित्र एवं भगवान श्रीराम की प्रतिमा भेंट की। दर्शन-पूजन के बाद राष्ट्रपति जी एवं मुख्यमंत्री जी ने हवन भी किया।

मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति को माँ विन्ध्यवासिनी देवी मन्दिर के चारों ओर 50 फीट के परिक्रमा पथ एवं प्रस्तावित विन्ध्य कॉरीडोर के विकास कार्यों के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी। इसके पूर्व, राष्ट्रपति जी अष्टभुजा निरीक्षण गृह भी गए।

इस अवसर पर धर्मार्थ कार्य एवं पर्यटन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ0 नीलकंठ तिवारी, ऊर्जा राज्यमंत्री श्री रमा शंकर सिंह पटेल, सांसद श्रीमती अनुप्रिया पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण तथा शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...