रश्मिका का डीपफेक वीडियो बनाने वाला पकड़ा गया

एंटरटेनमेंटरश्मिका का डीपफेक वीडियो बनाने वाला पकड़ा गया

Date:

दक्षिण भारत फिल्म इंडस्ट्री की सुपर एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना का पिछले साल एक डीपफेक वीडियो ज़बरदस्त रूप से वायरल हुआ था, जिसे देखने के बाद हर कोई हैरान रह गया था, हालाँकि हैरानी जैसी कोई बात नहीं थी क्योंकि इस डीप फेक वीडियो में रश्मिका मंदाना को जिस तरह दिखाया गया था, उससे कहीं ज़यादा वो आम दिनों में खुद को एक्सपोज़ करती हैं, उनके सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर ऐसे ढेरों फोटो और वीडियो मिल जायेंगे मगर ये वीडियो बिना इजाज़त वाला और किसी और के जिस्म में किसी और की शक्ल लगाने वाला था जो नैतिक और कानूनी रूप से भी गलत था. वीडियो सामने आने के बाद इसकी शिकायत दर्ज कराई गयी और अब पुलिस ने उस शख्स को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है जिसने रश्मिका का ये डीप फेक वीडियो बनाया था, दिल्ली पुलिस ने आरोपी को आंध्र प्रदेश से गिरफ्तार किया है. बता दें कि दरअसल असली वीडियो सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर जारा पटेल का था जिसमें उनकी जगह रश्मिका का चेहरा चिपका दिया गया था.

रश्मिका मंदाना का डीपफेक वीडियो वायरल होने के बाद कई अन्य स्टार्स आलिया भट्ट, काजोल के वीडियो भी वायरल हुए. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, डीपफेक बनाने वाले आरोपी को दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की इकाई ने आंध्र प्रदेश से गिरफ्तार किया है। यह जानकारी यूनिट के डीसीपी हेमंत तिवारी ने दी है. आरोपी की उम्र महज 23 -24 साल की बताई जा रही है. रश्मिका मंदाना का ये डीपफेक वीडियो पिछले साल 6 नवंबर 2023 को वायरल हुआ था।

सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो में रश्मिका का चेहरा नजर आ रहा था। लोगों ने पहले इसे ओरिजिनल समझा क्योंकि इस तरह की कई वीडियोस मंदाना की पहले ही मौजूद थी, ये एक डीपफेक वीडियो है, इसके बारे में लोगों को बाद में पता चला. वीडियो में ज़ारा पटेल के शरीर का इस्तेमाल किया गया है, इस तरह के डीपफेक वीडियो में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल करके एक व्यक्ति का चेहरा दूसरे व्यक्ति के चेहरे पर बहुत ही स्पष्टता से लगाया जाता है जिससे उसे पहचाना नहीं जा पाता है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को जून में लगेगा करंट, 10% तक बढ़ेगा बिल का भार

मार्च की महंगी बिजली खरीद की कीमत अब चुकाएंगे...