Site icon Buziness Bytes Hindi

डायबिटीज के उपचार का अचूक तरीका, देगा बेहतरीन फ़ायदा


डायबिटीज के उपचार का अचूक तरीका, देगा बेहतरीन फ़ायदा

न्यूज़ डेस्क : आज हम आपके साथ शेयर करने जा रहे है diabetes डायबिटीज के उपचार का अचूक तरीका , जी हाँ वो है धनिया , धनिया भारतीय पकवानों का एक अहम हिस्सा है धनिया को सिलैंट्रो या चीनी अजमोद भी कहा जाता है।

धनिया एक छोटा सा पौधा होता है, यह पकवान का स्वाद ही बदल देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि धनिया सिर्फ स्वाद देने के लिए नहीं है धनिया के कई सेहतमंद फायदे भी हैं। यह वजन कम करने यहां तक कि डायबिटीज (Diabetes) से लड़ने में भी मददगार है।

धनिया में आयरन, विटामिन ए, के और सी के साथ ही साथ फॉलिक ऐसिड, मेग्नेशियम और कैल्शियम होता है। जो आपकी सेहत के लिए काफी अच्छा है ध्यान देने वाली बात ये है की धनिया डायबिटीज को न‍िंयत्रित करने का काफी पुराने समय से प्रभावी पारंपरिक उपचारों में से एक रहा है।

द ब्रितानी जर्नल ऑफ न्यूट्रिशन में प्रकाशित एक अध्ययन के मुताबिक, यह पाया गया कि धनिए के बीज में कुछ यौगिक होते हैं जो ब्‍लड में आने पर एंटी-हाइपरग्लाइकेमिक, इंसुलिन डिस्चार्जिंग और इंसुलिन का उत्‍पादन करते हैं जिससे आपके ब्‍लड ग्लूकोज के लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

डायबिटीज के लिए कैसे बनाएं धनिए का पानी इसके लिए  10 ग्राम साबुत धनिया लें अब धनिए को 2 लीटर पानी में भिगो दें इसे रातभर के लिए ढककर रख दें सुबह इसका पानी निकाल लें और इस पानी को खाली पेट पीएं आप पूर दिन भी इस पानी को भी सकते हैं ये पानी अपच की समस्या में भी मदद करता है।  

Exit mobile version