अक्षय वृक्ष की जड़ें उखाड़ने वालों की जनता उखाड़ देगी जड़ें

उत्तर प्रदेशअक्षय वृक्ष की जड़ें उखाड़ने वालों की जनता उखाड़ देगी जड़ें

Date:


अक्षय वृक्ष की जड़ें उखाड़ने वालों की जनता उखाड़ देगी जड़ें

  • अखिलेश यादव ने काशी स्थित अक्षय वट वृक्ष को लेकर किया ट्वीट

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर के अक्षय वट हनुमान मंदिर स्थित अक्षय वट वृक्ष के बीते अप्रैल महीने में अचानक धराशाई हो जाने को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर तंज कसा है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इस संबंध में 36 सेकंड का एक वीडियो ट्वीट किया है।

Read also: मिशन यूपी पर अमित शाह – वाराणसी में बनाएंगे रणनीति और आजमगढ़ में घेरेंगे अखिलेश यादव को

अखिलेश यादव ने ट्वीट में लिखा है कि काशी में अक्षय वट को आघात पहुंचाने वालों का क्षय होना निश्चित है। जाहिर है कि अखिलेश यादव का इशारा उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर है। अखिलेश यादव ने भाजपा पर राजनीतिक दल से ग्रसित होकर जन भावनाओं और जन संवेदनाओं पर लगातार प्रहार करने का आरोप लगाया। उन्होंने भाजपा खत्म के साथ कहा की उत्तर प्रदेश की जनता भाजपा को जड़ से उखाड़ देंगी।

Read also: काशी विश्वनाथ धाम परिसर में दो मंजिला भवन गिरा, दो मजदूरों की मौत, आधा दर्जन घायल

गौरतलब है कि पौराणिक मान्यता के अनुसार, देश भर में सिर्फ प्रयागराज, गया और काशी में ही अक्षयवट वृक्ष था जहां हनुमानजी तीन स्वरूप में विराजमान हैं। वाराणसी में आगामी 13 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने ड्रीम प्रोजेक्ट श्रीकाशी विश्वनाथ धाम का लोकार्पण करेंगे। श्री काशी विश्वनाथ धाम का काम करा रही पीएसपी कंपनी की लापरवाही ने पुण्य वृक्ष को ढहा दिया था। वृक्ष को संरक्षित करने के दावों के बावजूद बीते दिनों मार्बल लगाने के दौरान वृक्ष की जड़ और हनुमानजी के विग्रह को भी हटा दिया गया। इसको मुद्दा बनाकर अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर निशाना साधा है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related